फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Baby lace cut

डीएम ने बच्चे से कटवाया फीता

Mon, 29 Jan 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Mon, 29 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Baby lace cut
polio - फोटो : amar ujala
पोलियो बूथों पर बच्चों को पिलाई गई दवा
विज्ञापन

पल्स पोलियो दिवस पर रविवार को सभी बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो प्रतिरोधक दवा पिलाई गई। शहर के एक बूथ का उद्घाटन करने पहुंचे डीएम दिनेश कुमार सिंह ने दस साल के बच्चे से फीता कटवाया। वह अपनी ममेरी बहन को दवा पिलाने के लिए बूथ पर ले गया था। रविवार को अभियान चलाकर जिले भर में पोलियो प्रतिरोधक दवा पिलाई गई। इस्लामनगर निवासी अजय शनिवार को अपनी नाना के यहां पर आया था। रविवार को पल्स पोलियो अभियान होने का पता चलने पर वह अपनी तीन साल की ममेरी बहन को पोलिया प्रतिरोधक दवा पिलाने के लिए शहर के सकरी क्लीनिक पर बनाए गए बूथ पर पहुंचा था। डीएम दिनेश कुमार सिंह और सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा बूथ का उद्घाटन करने पहुंचे। डीएम ने वहां मौजूद बच्चों से सवाल पूछा कि आप लोग यहां क्यों आए हैं? इस पर अजय ने जवाब दिया कि यहां पोलियो से बचाव की दवा पिलाई जा रही है। इस पर डीएम ने खुुशी व्यक्त की और अजय से फीता कटवाकर बूथ का उद्घाटन कराया। 
पोलियो बूूथ के उद्घाटन अवसर पर डीएम दिनेश कुमार सिंह ने भी बच्चों दवा पिलाई। उन्होंने सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा को निर्देश दिए कि बूथ दिवस पर लक्ष्य के अनुसार सभी बच्चों को पोलियो प्रतिरोधक दवा पिलाने के लिए पूरा प्रयास किया जाए। बूथ दिवस के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दो फरवरी तक घर-घर जाकर पोलियो प्रतिरोधक दवा पिलाई जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा इस अभियान में किसी भी हाल में कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। सीएमओ ने कहा कि अभियान के दौरान कोई भी कर्मचारी लापरवाही नहीं बरतेगा। अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर डॉ. आशीर्वाद वशिष्ट, डॉ. एके गुप्ता, डॉ. पीयूष माहेश्वरी, शरीफ खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दबतोरी। रविवार को गांवों में बूथ लगाकर बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागृत किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व शिक्षक-शिक्षकाओं ने गांवों में घूमकर बच्चों को एकत्र किया। इन गांवों में बीधानगला, ललुआनगला, दबतोरा, भरतपुर, लक्ष्मीपुर, संग्रामपुर, जलालपुर, परसिया, आदपुर, गुरियारी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed