फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Babu Club beat King Club by six wickets

Budaun News: बाबू क्लब ने किंग क्लब को छह विकेट से हराया

Mon, 04 Aug 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Babu Club beat King Club by six wickets
मैच शुरु होने से पहले मैदान पर टॉस करते खिलाड़ी। संवाद
बिल्सी। अगोल रोड स्थित डाॅ. भीमराव आंबेडकर जिम सेंटर की ओर से रविवार को शुरू हुए जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच बाबू क्रिकेट क्लब और किंग क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें बाबू क्रिकेट क्लब ने छह विकेट से किंग क्रिकेट क्लब को हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

किंग क्रिकेट क्लब के कप्तान फरदीन खान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित ओवर में 77 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें समीर ने 48 रन नाबाद, मुशर्रफ ने 14, अल्तमश ने नाबाद 11 रन बनाए। वहीं, बाबू क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवम दो, सीबू ने एक विकेट लिया। 78 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर बाबू क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने धुंआधार पारी खेलते हुए चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इसमें सीबू ने सात, बाबू ने नाबाद 18 और शिवम ने नाबाद 50 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस प्रकार बाबू क्रिकेट क्लब को छह विकेट से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से शिवम ने 50 रन बनाने व दो विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर योगेश सागर, रोहित शर्मा, केतन माहेश्वरी, सारिक, शिवम, अमन, मंयक जैन, मोहित फौजी, रजनेश, श्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed