फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Awareness rally held with a message on women's safety.

Budaun News: महिला सुरक्षा के संदेश के साथ निकाली जागरूकता रैली

Tue, 13 Oct 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally held with a message on women's safety.
छात्राओं को जागरुक करती मिशन शक्ति टीम। संवाद
बदायूं। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश देने के लिए जन-जागरूकता रैली निकाली गई। डीएम अवनीश राय, एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लेने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

डीएम व एसएसपी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को निकाली गई रैली में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ महिला पुलिसकर्मियों ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

रैली पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से शुरू होकर पुलिस लाइन चौराहा, इंदिरा चौक, छह सड़का, नेहरू चौक और रोडवेज होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं, हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम प्रशासन मानवेंद्र सिंह, एसपीआरए डॉ. हृदेश कठेरिया, एसडीएम बिसौली प्रियंका वैश्य, एसडीएम बिल्सी गौरव आर्य, आरआई इंद्रजीत सिंह, महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरूक



बिल्सी। इस्लामिया इंटर कॉलेज में सोमवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम हुआ। इसमें महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।




महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि रास्ते में या अन्य किसी स्थान पर परेशानी होने पर चुप न रहें, बल्कि परिजनों और पुलिस को इसकी जानकारी दें। इस मौके पर कांस्टेबल प्रियांशी तोमर, सविता देवी, पूजा, संजना और तनु मौजूद रहीं। संवाद

छात्राओं को जागरुक करती मिशन शक्ति टीम। संवाद

छात्राओं को जागरुक करती मिशन शक्ति टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed