फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Award for Mustafa raises the name of Budaun

मुस्तफा ने मजबूत किया बदायूंनी का सिलसिला

Sun, 28 Jan 2018 01:21 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sun, 28 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
Award for Mustafa raises the name of Budaun
Gulam Mustafa
 सूफी संतों के इस शहर में साहित्य और संगीत का सिलसिला कभी थमा नहीं। मशहूर उपन्यासकार इस्मत चुगताई, गीतकार शकील बदायूंनी, डॉ. उर्मिलेश शंखधार, डॉ. ब्रजेंद्र अवस्थी और अब उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान ने सिलसिले को मजबूत किया। शहर के वैदो टोला में जन्मे और शास्त्रीय गायक गुलाम मुस्तफा को जब गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म विभूषण से सम्मानित करने का एलान किया गया तो शहरवासियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भले ही उन्हें महाराष्ट्र की ओर से यह सम्मान दिया गया हो पर उनका जुड़ा आज भी बदायूं से है। उनके छोटे भाई रजा हुसैन अभी यहीं रहते हैं।
विज्ञापन

संगीत के रामपुर-सहसवान घराने से ताल्लुक रखने वाले गुलाम मुस्तफा खान अब करीब 87 साल के हो गए हैं। पद्म विभूषण से सम्मानित होने के बारे में उनके छोटे भाई रजा हुसैन से बात की गई। मोहल्ला वैदोटोला में रहने वाले रजा हुसैन ने कहा कि यह बदायूं के लिए बहुत बड़े गौरव की बात है। बोले-बड़े भाई गुलाम मुस्तफा खान की प्रारंभिक शिक्षा मोहल्ले के ही प्राथमिक स्कूल में हुई थी। जूनियर की शिक्षा उन्होंने घंटाघर स्थित लालालाजपत जूनियर हाईस्कूल से की। दसवीं की तालीम मिशन स्कूल से की। बताया कि भाई ने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा अपने पिता से ली, वह भी एक अच्छे कलाकार थे। इसके अलावा भी कई अन्य गुरुओं से उन्होंने शिक्षा ली।
विज्ञापन

करीब 23 साल की उम्र में लखनऊ में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुंबई चले गए। तब से वहीं रहते हैं। भाई को पुरस्कार मिलने पर वह और उनका पूरा परिवार काफी खुश था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने जताई खुशी
गुलाम मुस्तफा खान को पद्म विभूषण मिलने पर शहर निवासी आमिर सुल्तानी, शहबाज हुसैन,गुड्डू अली, जयपाल, जिया उल हक, रागिब अली, दिनेश तिवारी आदि ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed