{"_id":"5d820f8e4d7a01c645af987918137ed6","slug":"awaiting-development-sundernager-the-loeg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के इंतजार में सुंदरनगर के लोेग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के इंतजार में सुंदरनगर के लोेग
belsi
Updated Wed, 22 Apr 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के गांव सुंदरनगर के लोगों में इस बात को लेकर बेहद निराशा है कि गांव के विकास पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गांव में कई समस्याएं पसरी हुईं हैं, जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है यदि गांव के विकास पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले चुनावों में वह अपनी ताकत का अहसास करा देंगे।
विज्ञापन
गांव में सड़क, बिजली, पानी की समस्याएं काफी समय से बनी हुई है। लोगों का कहना है कि उन्होंने समस्याओं को दूर कराने के लिए अनेक बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है किंतु किसी ने आज तक गौर नहीं किया है। लिहाजा, लोग समस्याओं के मकड़जाल में फंसे हुए हैं। गांव निवासी कैलाश शाक्य ने कहा कि प्रधान भी किसी समस्या पर समाधान नहीं करवा रहे हैं। जब वोट की बारी आती है तो सभी हाथ जोड़कर खड़े हो जाते हैं। अपना काम निकल जाने के बाद मुड़कर भी नहीं देखते। अमरपाल शाक्य ने कहा कि जब से उनके गांव से प्रधानी गई है, तब से विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। मौजूदा प्रधान भी विकास कार्य पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नीरेश कुमार का कहना है कि सड़कों की हालत खस्ता होने की वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कतें होतीं हैं। सफाई भी नहीं होती है। लिहाजा, गांव में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है। कई अन्य लोगों ने कहा यदि विकास कार्य नहीं कराए गए तो आने वाले क्षेत्र पंचायत के चुनाव में वह हर प्रत्याशी का विरोध करेंगे। कहा कि उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी समस्याओं को दूर कराने के लिए पत्र भेजे हैं।
विज्ञापन