{"_id":"6ad13c829bff91887b0d3669","slug":"automobile-sector-shines-during-navratri-craze-for-the-five-lakh-rupee-bullet-also-grows-badaun-news-c-123-1-ba11032-175518-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नवरात्र में चमका ऑटोमोबाइल सेक्टर, पांच लाख की बुलेट का क्रेज भी बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नवरात्र में चमका ऑटोमोबाइल सेक्टर, पांच लाख की बुलेट का क्रेज भी बढ़ा
विज्ञापन
एक बाइक शोरूम पर ग्राहकों को दोपहिया वाहन की खूबियां बताती महिला कर्मचारी। संवाद
- फोटो : विभाग
बदायूं। नवरात्र में ऑटोमोबाइल सेक्टर चमक उठा है। दोपहिया वाहनों की बंपर बुकिंग हुई है। बुलेट का क्रेज पहले से और बढ़ा है। अब लोग 650 सीसी इंजन की पांच-पांच लाख रुपये की बुलेट खरीदने से भी नहीं हिचकिचा रहे। शोरूमों पर सुबह से रात तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के साथ बड़ी संख्या में लोग धनतेरस पर अपनी पसंदीदा रंग की गाड़ी खरीदने के लिए एववांस में बुकिंग कर रहे हैं।
शहर के ओमकार मोटर्स के निदेशक अनिल गुप्ता ने बताया कि नवरात्र में उनके यहां 400 बुलेट गाड़ी की बुकिंग हुई है। इसमें से अब तक सौ गाड़ियों की डिलीवरी दे चुके हैं। 650 सीसी इंजन की आठ बुलेट गाड़ियां भी बुकिंग हुई हैं, जिसकी कीमत 5 लाख से ज्यादा है। धनतेरस के लिए भी गाड़ियां बुक हुई हैं।
एपीएस होंडा के निदेशक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां 1250 दोपहिया वाहनों की बुकिंग हुई है। इसमें से 700 स्कूटी भी बुक हुई हैं। 400 गाड़ियों की डिलीवरी दी जा चुकी है। 500 गाड़ियों की बुकिंग धनतेरस के लिए की गई है। आदर्श मोटर्स के निदेशक सुजीत गुप्ता ने बताया कि उनके यहां 1000 वाहनों की बुकिंग हुई है। इसमें से ग्राहकों को 600 की डिलीवरी दे चुके हैं। ईवी गाड़ियों की भी मांग खूब है। धनतेरस पर इस बार 6 हजार गाड़ियों को बेचने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा उनके यहां 250 ट्रैक्टरों की भी बुकिंग हुई है।
विज्ञापन
हीरो एजेंसी के जीएम राजीव शर्मा ने बताया कि नवरात्र में 190 दोपहिया वाहनों की बुकिंग हुई है। इसमें 20 स्कूटी भी शामिल हैं। धनतेरस तक और बाजार बेहतर होने की उम्मीद है।