फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Audit Babu who took bribe of ten thousand rupees sent to jail

Budaun News: दस हजार रुपये की रिश्वत लेने वाला ऑडिट बाबू को भेजा जेल

Thu, 12 Sep 2024 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 12 Sep 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Audit Babu who took bribe of ten thousand rupees sent to jail
बदायूं। ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्य के आडिट कराने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले बाबू को पुलिस ने जेल भेज दिया है। एंटी करप्शन टीम ने उसे मंगलवार को सुबह इंद्रा चौक के पास एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


थाना मूसाझाग के गांव फतेहपुर निवासी नेम सिंह ग्राम प्रधान के पति है। इनकी ग्राम प्रधान पत्नी ने हाल ही में गांव में विकास कार्य कराए थे। कार्यों की आडिट होनी थी, लेकिन जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समिति के बाबू संदीप कुमार भारती आडिट करने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। तंग आकर प्रधान के पति ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। इसके बाद टीम ने दस हजार रुपये प्रधान के पति को दिए और मंगलवार को सुबह टीम प्रभारी इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में बदायूं पहुंच गई।
विज्ञापन

रिश्वत के रुपये लेने के लिए बाबू सिविल लाइन क्षेत्र के इंद्रा चौक स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंच गया। जैसे ही प्रधान के पति से बाबू ने रुपये लिए तो टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बाबू के खिलाफ टीम ने बिनावर थाने में रिपोर्ट कराके कार्रवाई की। बुधवार को पुलिस ने उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed