{"_id":"60034b3a8ebc3e309710819e","slug":"ats-raid-at-orchi-intersection-three-people-caught-badaun-news-bly43402443","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओरछी चौराहे पर एटीएस का छापा, तीन लोग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओरछी चौराहे पर एटीएस का छापा, तीन लोग पकड़े
विज्ञापन
ओरछी/दबतोरी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा इलाके में कई दिन से घूम रही एटीएस ने शुक्रवार रात ओरछी चौराहे पर छापा मारा। टीम ने यहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। टीम उन्हें अपने साथ ले गई है। इससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) शुक्रवार को चंदौसी, फैजगंज बेहटा इलाके में पहुंची। बताया जा रहा है कि टीम ने चंदौसी से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद एटीएस की एक टीम रात में ओरछी चौराहे पर पहुंची। टीम ने यहां से तीन लोगों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि इनमें दो दुकानदार चौराहे पर सिम बेचते हैं। दोनों की दुकानें नजदीक में हैं। जबकि एक होटल मालिक है। यह मुरादाबाद के हजरतनगर गढ़ी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान यहां चौराहे पर अपना होटल खोला था। इसे क्यों पकड़ा गया है, अभी इसका पता नहीं चला है। मोबाइल की दुकान चलाने वालों को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह फर्जी सिम बेचते हुए पाए गए होंगे। बताया जा रहा है कि एटीएस उन्हें नोएडा ले गई है। वहीं उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल ओरछी इलाके में इसको लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रहीं हैं।
दबतोरी इलाके में छापा मार चुकी है एटीएस
बीते दिनों एटीएस ने दबतोरी इलाके में छापा मारा था। एटीएस की टीम लक्ष्मीपुर के नजदीक खड़ी थी। उसी दौरान स्थानीय पुलिस उन्हें धोखे में पुलिस चौकी ले गई। बाद में टीम को पता चला कि ये एटीएस है तो पुलिस ने उन्हें जाने दिया। उनका सहयोग भी किया। उस समय किसी के गिरफ्तार होने की सूचना नहीं मिली थी।
विज्ञापन
वर्जन
ओरछी में एटीएस ने छापा मारा था। चंदौसी के सीओ खुद एटीएस के साथ आए थे। यहां से तीन लोगों को पकड़ा गया है। टीम उन्हें अपने साथ ले गई है। क्या मामला है उन्हें क्यों पकड़ा गया है। हमें इसकी जानकारी नहीं है।
- अजय कुमार चाहर, इंस्पेक्टर फैजगंज बेहटा