फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   atm

एटीएम हुए खाली, उपभोक्ता परेशान

Fri, 13 Nov 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Fri, 13 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
atm
बैंकों में बुधवार से लेकर रविवार तक लगातार पांच दिन का अवकाश है। अधिकांश बैंकों के एटीएम मशीनों में मंगलवार को रुपये भरे गए थे। हालांकि अधिकांश बैंकों ने मंगलवार को एटीएम मशीनें रुपयों से फुल कर दी थीं, लेकिन दिल्ली, लखनऊ एवं अन्य प्रांतों से घरों को लौटने वाले लोगों और स्थानीय लोगों ने रुपये निकाले तो शुक्रवार तक रोडवेज बस अड्डे के पास एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर स्थित एटीएम मशीनों में रुपये खत्म हो गए। कुछ एटीएम मशीनों में टेंपरेरी एरर लिखकर भी आ रहा था। इससे रुपयों के लिए एटीएम कार्डधारकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक के नियमानुसार एटीएम में रुपये खत्म होने के आठ घंटे के बाद उसमें रुपये भरे जाने चाहिए, लेकिन शहर के अधिकांश एटीएम मशीनों में अवकाश की वजह से रुपये नहीं भरे गए।
विज्ञापन


‘एटीएम मशीनों में रुपये फिल करने का काम बैंक और एजेंसी के माध्यम से किया जाता है। शहर की अधिकांश एटीएम मशीनों में बैंक शाखाओं के द्वारा रुपये फिल किए जाते हैं। बैंकों के अवकाश की वजह से रुपये नहीं भरे जा सके।’
विज्ञापन

चारू भट्टाचार्य, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed