फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   At this time 30 million quintals of sugarcane was crushed

इस बार 30 लाख क्विंटल कम गन्ना की हुई पेराई

Wed, 24 Feb 2016 11:38 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 24 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
At this time 30 million quintals of sugarcane was crushed
 सरकार की अनदेखी और मिल प्रबंधन की मनमानी हमेशा से किसानों पर भारी पड़ी है। गन्ना के बकाया मूल्य  के भुगतान का मुद्दा हो या गन्ना मूल्य के निर्धारण का, किसानों के हितों को हमेशा दरकिनार किया गया है। चीनी मिलों में इस बार गन्ना पेराई के आंकड़ों पर गौर करें तो यह बात और साफ हो जाती है। बीते वर्ष की तुलना में चीनी मिलों में करीब 30 लाख क्विंटल कम गन्ना की पेराई अब तक हुई है।
विज्ञापन

जिले में 20733 हेक्टेयर में बोए गए गन्ने की फसल में करीब 120 लाख क्विंटल गन्ना उत्पादन होने का अनुमान है। इसमें से अब तक बिसौली चीनी मिल, शेखूपुर चीनी मिल, न्यौली चीनी मिल, फरीदपुर चीनी मिल, रजपुरा चीनी मिल और करीमगंज चीनी मिल में 71.17 लाख क्विंटल गन्ना की पेराई की जा सकी है, जबकि क्षेत्र में अधिकांश गन्ना कट चुका है। बता दें कि पछले साल 101.67 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई जिले की सहकारी गन्ना समिति के कार्यक्षेत्र में कराई हुई थी। अब खेतों में गन्ने की फसल समाप्त होने की कगार पर है और जो फसल बची है उसे किसान बीज के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि चीनी मिलों में पेराई की जारी है, लेकिन नोकेन होने की वजह से चीनी मिलें बंद होने के कगार पर हैं। चीनी मिलों को कम गन्ना मिलने की वजह यह भी रही कि जिले में संचालित अवैध गन्ना मंडियों में गन्ने का रेट 250 रुपये क्विंटल के आसपास रहा। इसे देखते हुए किसानों ने खुली मंडियों में ही गन्ना बेचा। इससे इस क्षेत्र की चीनी मिलों को पर्याप्त गन्ना नहीं मिल सका।
विज्ञापन


अभी चीनी मिलों में पेराई चल रही है। करीब 15 लाख क्विंटल गन्ना खरीद और होने की उम्मीद है। चीनी मिलों में गन्ना आ रहा है। विगत वर्ष की तुलना में हुई गन्ना खरीद से अधिक पीछे नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकिशन, सचिव सहकारी गन्ना समिति

किसानों की फसलों का दिलाएं वाजिब मूल्य
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) और बीकेडी की संयुक्त बैठक नगर अध्यक्ष हारून गौस के आवास पर हुई। इसमें भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी द्वारा गन्ना किसानों की आत्महत्या को फैशन बताने के बयान की निंदा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की बरेली में होने वाली रैली को धोखा बताया गया और कहा गया कि किसानों को गन्ने और उनकी अन्य फसलों का वाजिब मूल्य दिलाया जाए। इस दौरान बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना, शमशाद अंसारी, गिरीश राजपूत, रईसपाल, सूरज पाल, शहंशाह, केवलपाली, सत्यवीर सिंह, तस्लीम खां, राजू सैफी, ओमकार राजपूत, वसीम मौलाना, वासित अली, कुलदीप, पप्पू कुशवाहा, भीकम सिंह, अवधेश यादव, भूरे शर्मा, भूरे यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed