फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ashoka Buddhist tourist destination The model will be ready to amend

सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटक स्थल  के  तैयार मॉडल में होगा संशोधन

Sat, 18 Jun 2016 11:05 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 18 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ashoka Buddhist tourist destination The model will be ready to amend
सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटक स्थल  के  तैयार मॉडल में होगा संशोधन - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने सूरजकुंड के सुंदरीकरण कार्य का लिया जायजा
विज्ञापन

कुंड में मिट्टी को निकालकर शीघ्र सफाई कराने के निर्देश

 शहर से सटे गांव मझिया स्थित सूरजकुंड स्थल को सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटक के रूप में विकसित किए जाने के लिए कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने मॉडल तैयार कर लिया है। जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने तैयार मॉडल में आंशिक संशोधन के निर्देश देते हुए पुन: तैयार करने को कहा है।
शनिवार को जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारियों के साथ सूरजकुंड स्थित सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटक स्थल पर पहुंचकर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा बनाई जा रही चहारदीवारी का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। मौसम को दृृष्टिगत रखते हुए चहारदीवारी पर पानी से पर्याप्त तरी लगाई जाए। 
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने तीन दिशाओं में भी सीढ़ियां बनाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि स्थापित सती मठियां ऐतिहासिक धरोहर हैं। इनके वास्वतिक स्वरूप को कायम रखने के लिए मरम्मत तथा पुताई इसी स्थिति में रखकर की जाए। सूरजकुंड की गंदी मिट्टी बाहर निकाली जाए। मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि शहर के निकट होने के कारण शहरवासी ही इससे भरपूर लाभ उठा सकेंगे। पर्यटक स्थल पर बच्चों के बौद्धिक और शारीरिक विकास के लिए समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड की सफाई के बाद इसमें स्वच्छ पानी भरवाया जाएगा। सीडीओ ने पर्यटक स्थल पर सौर ऊर्जा लाइटें भी लगवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर जंग बहादुर, राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक एसवी रस्तोगी, लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता केसी वर्मा, अवर अभियंता विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed