फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ASHA workers in Ujhani staged a sit-in demanding a consolidated salary.

Budaun News: उझानी में आशा कार्यकर्ताओं ने धरना देकर मांगा एकमुश्त वेतन

Sun, 11 Oct 2026 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 11 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers in Ujhani staged a sit-in demanding a consolidated salary.
उझानी सीएचसी में अपनी मांगों को लेकर धरना देतीं आशा कार्यकत्रियां। संवाद - फोटो : Archive
उझानी। 26 हजार रुपये प्रति महीना एकमुश्त वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धरना- प्रदर्शन किया। उन्होंने अतिरिक्त ड्यूटी के प्रोत्साहन राशि के लिए भी आवाज उठाई। चिकित्साधीक्षक को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जुटीं कार्यकर्ताओं ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। यूनियन की अध्यक्ष शरीना परवेज ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी और ड्यूटी के हिसाब से न तो मानदेय मिल रहा है और न ही सरकारी स्तर से उन्हें सम्मान दिया जाता है। करीब दो घंटे तक धरना के बाद उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार को ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में उन्होंने मांगों के संबंध में कार्रवाई न होने पर लखनऊ में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में हेमकुमारी, तबस्सुम रेशमा, सुनीता मौजूद थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed