फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Asafpur lags far behind in vaccination.

Budaun News: टीकाकरण में आसफपुर सबसे पीछे

Sat, 03 Jan 2026 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Asafpur lags far behind in vaccination.
बदायूं। जिले में शासन के निर्देश पर नियमित टीकाकरण कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है, बावजूद इसके कुछ ब्लॉकों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बेहद धीमी है। इनमें ब्लॉक आसफपुर की स्थिति सबसे खराब है। यह जिले के 15 ब्लॉकों में सबसे पीछे है।
विज्ञापन

जिले में आसफपुर ब्लॉक गत वर्ष भी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा नहीं कर सका था। इस वर्ष भी हालात में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है। अधिकारियों के बार-बार निर्देश और समीक्षा बैठकों के बावजूद वहां टीकाकरण की रफ्तार अपेक्षा से कम है। वहीं, दातागंज ब्लॉक की स्थिति भी संतोषजनक नहीं कही जा सकती।
विज्ञापन

गत वर्ष अक्तूबर तक जहां दातागंज में 3,497 बच्चों का टीकाकरण किया गया था, वहीं इस वर्ष अब तक मात्र 3,134 बच्चों का ही टीकाकरण हो सका है। यह गिरावट दर्शाती है कि टीकाकरण अभियान की गति कमजोर पड़ी है। इसी तरह जिले के कुछ अन्य ब्लॉक भी गत वर्ष की तुलना में पीछे चल रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि नियमित टीकाकरण बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाने का काम करता है। यदि लक्ष्य समय पर पूरा नहीं होता है तो इसका सीधा असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभी ब्लॉकों को टीकाकरण की प्रगति तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। आसफपुर और दातागंज जैसे पिछड़े ब्लॉकों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि लक्ष्य हासिल न करने वाले ब्लॉकों की नियमित समीक्षा की जा रही है और लापरवाही मिलने पर संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी की जाएगी। - डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed