फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ARTO

वाहन के लाइसेंस की फाइल पर एआरटीओ के फर्जी हस्ताक्षर

Mon, 19 Sep 2022 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:54 PM IST
सार

परिवहन विभाग कार्यालय लगातार सुर्खियों में है।कुछ दिन पहले एआरटीओ प्रशासन आरबी गुप्ता के सामने एक लाइसेंस की फाइल आई थी।उस पर एआरटीओ के हस्ताक्षर पहले से मौजूद थे।

विज्ञापन
ARTO

विस्तार

बदायूं। परिवहन विभाग कार्यालय लगातार सुर्खियों में है। अब कार्यालय में एक और मामला पकड़ा गया है। दलाल ने वाहन के लाइसेंस की फाइल पर एआरटीओ प्रशासन के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। जब फाइल संबधित अफसर के सामने पहुंची तो उन्होंने मामला पकड़ लिया। फाइल जब्त कर ली गई है पर दलाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले एआरटीओ प्रशासन आरबी गुप्ता के सामने एक लाइसेंस की फाइल आई थी। उस पर एआरटीओ के हस्ताक्षर पहले से मौजूद थे। उन्होंने जब हस्ताक्षर चेक किए तो वह फर्जी निकले। अंदर ही अंदर मामले की जांच की गई तो पता चला कि लाइसेंस का आवेदन करने वाला शहर के नजदीक एक गांव का रहने वाला है। फाइल एक दलाल लेकर आया था। उसने ही फाइल पर फर्जी हस्ताक्षर किए थे। विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी थी या नहीं इसका पता नहीं चला है लेकिन यह फाइल धोखे से एआरटीओ प्रशासन के सामने पहुंच गई, और मामला पकड़ा गया। एआरटीओ ने फाइल को जब्त कर लिया है। उन्होंने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कराई है।
विज्ञापन

-
बाबू को ईंट मारने के मामले में भी कार्रवाई नहीं
चार दिन पहले परिवहन विभाग के कार्यालय में बाबू कैलाश चंद्र जोशी को दलाल ने ईंट मारी थी। गनीमत यह रही थी कि बाबू को ईंट नहीं लगी। वह खिड़की की सरिया से अटककर बाहर गिर गई। कहा गया कि दलाल के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी लेकिन यह मामला भी दबा दिया गया। कोई तहरीर तक नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एक फाइल पकड़ी गई है। उस पर मेरे फर्जी हस्ताक्षर मौजूद हैं। उसे जब्त कर लिया है। और जानकारी जुटा रहे हैं।
- आरबी गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed