फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Arpita spread her dance skills on stage in Mumbai

Budaun News: अर्पिता ने मुंबई में मंच पर बिखेरा डांस का जलवा

Wed, 17 Sep 2025 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Arpita spread her dance skills on stage in Mumbai
अर्पिता कश्यप का सम्मानित करते पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा। स्रोत स्वयं - फोटो : आर्काइव
बदायूं। विजय नगर कालोनी की रहने वाली अर्पिता कश्यप ने अपने हुनर से बदायूं जिले का नाम रोशन किया है। मुंबई में आयोजित टीवी शो इंडिया डांस पावर सीजन-2 में उन्होंने शानदार प्रस्तुति देकर ग्रैंड फिनाले तक का सफर तय किया है। हालांकि वह तीसरे नंबर पर रही।
विज्ञापन

शो से लौटने के बाद अर्पिता कश्यप का बदायूं में भव्य स्वागत किया गया। नृत्य आर्ट स्टूडियो में ढोल-नगाड़ों के बीच लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि अर्पिता ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। अब वह जिले की प्रतिभाशाली बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सभासद मनोज कश्यप, श्री मां दुर्गा पूजा महोत्सव युवा समिति के संयोजक मुकेश वैश्य ने कहा कि अर्पिता की इस उपलब्धि के पीछे उनका परिश्रम और परिवार का आशीर्वाद है। इस मौके पर ममता, सौरभ गुप्ता, विवेक, जयंत रस्तोगी, अनुज कुमार सिंह, विशाल, आलोक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed