फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Arms license will be linked to base and pen card

आधार और पेन कार्ड से लिंक किए जाएंगे शस्त्र लाइसेंस

Wed, 29 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Wed, 29 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Arms license will be linked to base and pen card
aadhar card
यूनिक नंबर के बाद गृह मंत्रालय का आया नया फरमान
विज्ञापन

इंडियन आर्म्स एक्ट में बदलाव, पूरा डाटा होगा ऑन लाइन

शस्त्र लाइसेंस रखना अब आसान नहीं होगा। इंडियन आर्म्स एक्ट में बदलाव के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नया फरमान जारी कर दिया है। अब शस्त्र लाइसेंसों को भी आधार और पेन कार्ड से लिंक किया जाएगा। इससे पहले केंद्र सरकार शस्त्र लाइसेंसों के लिए यूनिक नंबर जारी कर पूरा टाटा एकत्र कर चुका है। जो शस्त्र लाइसेंस आधार कार्ड से लिंक नहीं होंगे उनको अमान्य घोषित कर दिया जाएगा। 
बदायूं जिले के 21 थानों में करीब 17 हजार 120 लाइसेंसधारी हैं। नए लाइसेंस जारी करने पर कोर्ट ने रोक लगा रखी है। पिछले साल केंद्र सरकार ने पूरे देश के शस्त्र लाइसेंसों का डाटा जुटाने के लिए प्रत्येक लाइसेंसधारी को यूनिक नंबर जारी किए थे। यूनिक नंबर जारी करने के बाद सरकार ने अब शस्त्र लाइसेंसों को आधार कार्ड से लिंक करने का आदेश दिया है। इसके लिए एक नया सॉफ्टवेयर भी बनाया गया है। जिन लाइसेंसधारियों के पास पेन कार्ड हैं, उनके पेनकार्ड को भी शस्त्र लाइसेंस से लिंक किया जाएगा। यह काम कब तक चलेगा इस बारे में अभी कोई दिशा निर्देेश जारी नहीं किए गए हैं। हालांकि, यह कहा गया है कि जो शस्त्र लाइसेंसधारी अपने लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराएंगे उनके लाइसेंस को अमान्य घोषित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


शस्त्र लाइसेंसों को आधार कार्ड और पेन कार्ड से लिंक किया जाना है। इस संबंध में दिशा निर्देश मिल चुके हैं। इस पर काम भी शुरू कर ेिेदया गया है। शस्त्र लाइसेंस आधार से लिंक न कराने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रीराम यादव, सिटी मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी आयुध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed