फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   aprajita

गंदगी बीमारियों की जड़, स्वच्छ रहें और स्वस्थ रहें

Fri, 01 Nov 2019 07:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
aprajita

वजीरगंज के नत्थूलाल सेवक इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ अपराजिता के तहत कार्यशाला

विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100-मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत गुरुवार को कस्बे के नत्थूलाल सेवक इंटर कॉलेज में ‘साफ सफाई और स्वास्थ्य’ विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं को बताया गया कि गंदगी बीमारियों की जड़ है। गंदगी को खत्म कर लिया तो समझो बीमारी खत्म। अगर साफ-सफाई रखेंगे तो स्वस्थ रहेंगे।
गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने कहा कि हमको अगर बीमारियों से बचना है तो अपने घरों के आसपास सफाई रखनी होगी। गंदगी से बीमारियां पनपती हैं। मच्छर पनपते हैं, तभी लोग बीमार पड़ते हैं। इससे बचने का सबसे अच्छा उपाय यही है कि साफ-सफाई रखें, अपने शरीर को भी साफ रखें। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुमिता वार्ष्णेय ने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि अपने आसपास गंदगी न होने दें। लोगों को साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित करें। प्रधानाचार्य सरजू तिवारी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. विनेश कुमार, लोकेश भारद्वाज, राजेंद्र पाल, दीपक सक्सेना, रेनू वार्ष्णेय आदि स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


मन की सफाई बहुत जरूरी
हमारे शरीर के साथ मन की सफाई बहुत जरूरी है। अगर मन साफ रहेगा तो लोगों में विवाद नहीं होगा। समाज में सुधार आएगा।
-मीनाक्षी, शिक्षिका

बच्चों में डालें साफ-सफाई की आदत
अभिभावकों को अपने बच्चों में शुरू से ही साफ सफाई की आदत डालनी चाहिए। सुबह उसे नहलाने से लेकर कपड़े साफ सुथरे पहनने तक के बारे में बताएं। अगर उसकी आदत नहीं बदलेगी, तो वैसी सोच हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अफसाना, शिक्षिका

खान-पान का रखें ध्यान
जरूरी नहीं कि हर जगह खाने की वस्तुएं स्वच्छ मिलें। इसके बारे में खुद ध्यान रखना चाहिए। जहां सफाई हो, वहीं कुछ खाएं। अपने घर में भी खाने-पीने के बारे में सफाई पर विशेष ध्यान रखें। नियमित रूप से व्यायाम करें।

-स्नेहा भारद्वाज, छात्रा

भोजन करने से पहले साबुन से हाथ धोएं
हम दिनभर मेहनत जरूर करते हैं। अगर भोजन करने से पहले साबुन से हाथ धोएं तो बीमारियां नजदीक नहीं आएंगी। अभिभावकों को अपने बच्चों में भी यह आदत डालनी चाहिए। इसके अलावा रोजाना स्नान बहुत जरूरी है।
-तबस्सुम, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed