फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   aprajita

‘संकोच को करें मन से दूर, खुलकर परिजन से करें बात’

Sun, 29 Sep 2019 03:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
aprajita
‘संकोच को करें मन से दूर, खुलकर परिजन से करें बात’ - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बदायूं। उझानी सीओ विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि मौजूदा समय में साइबर क्राइम की काफी घटनाएं सामने आ रहीं हैं। इसमें सबसे ज्यादा क्राइम लोगों की फेसबुक आईडी, व्हाट्सएप आदि की वजह से हो रहे हैं। कभी-कभी जाने अनजाने में इस पर महिलाओं, लड़कियों की ओर से अपने पर्सनल डाटा अपलोड कर दिया जाता है। जिसका असामाजिक तत्व गलत उपयोग करते हैं। ऐसे में सभी को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

वह अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत शनिवार को ऐस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में ‘साइबर क्राइम: सतर्क रहेंगे तो बचेंगे’ विषय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्राओं को संकोच करने की जरूरत नहीं है, खुलकर परिजन से वार्ता करें। उन्हें अपनी समस्याएं बताएं। छात्राएं मां को अपनी सबसे अच्छी दोस्त बनाएं, ताकि उनसे सारी बातों को शेयर कर सकें। सीओ ने छात्राओं को समझाया कि वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल बेहद सतर्कता के साथ करें। कभी भी अपनी सिंगल फोटो को साझा न करें। जब भी करें, तो परिजन के साथ के ही अपलोड करें। फेसबुक आदि के अकाउंट में कभी अपना नंबर आदि नहीं डालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के डायरेक्टर रचित गोयल ने छात्राओं को बताया कि सोशल मीडिया आज के समय में जरूरी है, क्योंकि पढ़ाई से संबंधित बहुत सी जरूरी जानकारी इस पर मुहैया होती है, लेकिन इस पर पसर्नल डाटा अपलोड नहीं करना चाहिए। इसे केवल जरूरत के मुताबिक ही उपयोग करना चाहिए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. योगेश चौधरी, डॉ. रूमाना असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed