फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Approval to set up solid waste processing plant in Badaun

बदायूं में सॉल़िड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट बनाने के लिए मंजूरी

Tue, 27 Sep 2022 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:55 AM IST
सार

शहरवासियों को अब कूड़े से निजात मिल सकेगी।कूड़े से होने वाली गंदगी के कारण संक्रामक रोगों के फैलने का भी खतरा बना रहता है।सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री से भी मांग की थी।

विज्ञापन
Approval to set up solid waste processing plant in Badaun
शहर में फैला कूड़ा। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। शहरवासियों को अब कूड़े से निजात मिल सकेगी। शासन ने सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट बनाने को मंजूरी दे दी है, यह प्लांट नौ करोड़, 17 लाख रुपये की लागत से बनेगा। इसको लेकर पालिका की ओर से प्लांट के लिए भूमि का चयन किया जाएगा। हालांकि शासन स्तर से इसको बनाने के लिए तीन करोड़, आठ लाख रुपये भी पहली किस्त के रूप में जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के कूड़ा निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का प्लांट उतरना में लगना था, लेकिन कंपनियों में आपसी विवाद की वजह से मामला कोर्ट पहुंच गया और वह आज तक शुरू नहीं हो सका। जबकि नगर पालिका के मुताबिक शहर में रोजाना लगभग 85 मीट्रिक टन सड़कों पर फेंका जाता है। इसकी वजह से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग जाते हैं, नतीजतन शहर के लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। कूड़े से होने वाली गंदगी के कारण संक्रामक रोगों के फैलने का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

इसको लेकर सदर विधायक व पूर्व नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता काफी समय से प्रयासरत हैं। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री से भी मांग की थी। सदर विधायक ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की मंजूरी दे दी है। प्लांट के लिए नगर पालिका द्वारा जमीन का चयन किया जाएगा। इसके बाद प्लांट का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्रथम किश्त के रूप में तीन करोड़ आठ लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed