{"_id":"68d441f67e110f7cf50d82aa","slug":"apply-for-pre-matric-and-post-matric-scholarships-by-october-30-badaun-news-c-123-1-bdn1012-147682-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 30 अक्तूबर तक करें पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 30 अक्तूबर तक करें पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन
विज्ञापन
बदायूं। वित्तीय वर्ष व शैक्षिक सत्र 2025-28 के लिए छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए पूर्वदशम कक्षा 9-10 और दशमोत्तर कक्षा 11-12 छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित की गई है। इसके अलावा अन्य दशमोत्तर कक्षाओं कक्षा 11-12 को छोड़कर के लिए छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु छात्र-छात्राओं के स्तर से आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर तय की गई है।
बताया कि छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथियों के भीतर छात्रवृत्ति की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि समय रहते अपना पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। संवाद