फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   app for kcc

केसीसी के लिए किसान अब एप से करें आवेदन, होगी सहूलियत

Thu, 10 Dec 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
app for kcc
बदायूं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत किसानों को सरकार क्रेडिट कार्ड दे रही है। मगर, प्रक्रिया कठिन होने की वजह से किसान योजना में आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी वजह से सभी किसानों को केसीसी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसको देखते हुए सरकार ने यूपीपीएम किसान केसीसी मोबाइल एप लांच किया है। इसकी मदद से किसान अब घर बैठकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे उन्हें काफी सहूलियत होगी और कहीं जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

शासन की मंशा है कि किसानों को सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके। पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। इसके लिए सरकार अधिकांश विभागों के कामों को ऑनलाइन कर रही है। शासन ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों के लिए केसीसी की सुविधा देने का फैसला किया था, जिसके बाद में इस योजना के जुड़े किसानों को केसीसी का लाभ दिया जाने लगा, लेकिन केसीसी बनवाने के लिए किसानों को काफी परेशानी हो रही थी। अब किसान मोबाइल एप के माध्यम से केसीसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए पीएम-किसान योजना में उनका पंजीकरण होना अनिवार्य है। इसके बाद किसान को बैंक खाता व जमीन का विवरण भरना होगा। खसरे के अनुसार, बोई गई फसलों का विवरण फीड करना होगा। इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी। पूरा विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसे भरने के साथ ही डाटा अपलोड का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद तहसील कर्मियों को सात दिन के अंदर ऑनलाइन किसानों का डाटा सत्यापन करना होगा। सत्यापन के बाद आईएफएससी कोड के आधार पर डाटा संबंधित बैंक की शाखा में पहुंच जाएगा। बैंक की ओर से 15 दिन के अंदर ये पूरी कार्रवाई होगी। इस संबंध में डीडी एग्रीकल्चर डॉ. रामवीर कटारा ने बताया कि इसके बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed