फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   APM PG Classes begin entering

एपीएम में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश शुरू

Fri, 03 Jul 2015 08:19 PM IST
Ujani
Ujani Updated Fri, 03 Jul 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन

अयोध्या प्रसाद मेमोरियल (एपीएम) स्नातकोत्तर महाविद्यालय अब इलाके का इकलौता ऐसा कॉलेज बन गया जिसमें छात्र और छात्राओं के लिए एमए के कई विषय उपलब्ध हैं। मान्यता प्राप्त होते ही कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। एमए और एम.कॉम में एडमीशन की प्रक्रिया में कॉलेज प्रबंध ने बीए, बीएससी और बी.कॉम की तरह ही पहले आओ-पहले पाओ की नीति बरकरार रखी है। कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल और सचिव रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि एमए में हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र और समाज शास्त्र विषय की पढ़ाई के इच्छुक छात्र और छात्राओं के दाखिला होंगे। एमए के इन विषय की कॉलेज का हाल ही में मान्यता प्राप्त हुई है। एम.कॉम की कक्षाओं के लिए अनिवार्य सभी विषय शामिल हैं।

विज्ञापन

बता दें कि कॉलेज में बीएससी में भौतिक विज्ञान, रसायन, गणित, जन्तु और वनस्पति विज्ञान विषय के लिए भी एडमीशन प्रक्रिया पिछले दिनों शुरू हो गई थी। सचिव श्री शर्मा ने बताया कि जल्द ही नेशनल क्रेडिट कोर (एनसीसी) की भी मान्यता प्राप्त हो जाएगी। इसी के साथ एपीएम इलाके का पहला स्नातकोत्तर कॉलेज बन गया है। इधर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने शिक्षण बेहतर तरीके से कराने के लिए शुक्रवार को शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


आज ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कराएं
भदवार गर्ल्स कॉलेज की प्रधानाचार्या सुदर्शना भाटिया ने बताया कि कन्या विद्याधन योजना की पात्रों की आवेदन की अखिलेखीय जानकारी पूर्ण करने के लिए शनिवार तक का ही मौका मिलेगा। शनिवार को छात्राएं प्रात: 10 बजे पहुंचकर 2014-15 में इंटर में उत्तीर्ण छात्राएं हर हालत में आवेदन पत्र पूर्ण करा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed