{"_id":"66e20d3804557492aa060816","slug":"another-criminal-involved-in-cattle-theft-gang-arrested-badaun-news-c-123-1-sbly1035-125649-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पशु चोर गिरोह में शामिल एक और बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पशु चोर गिरोह में शामिल एक और बदमाश गिरफ्तार
Thu, 12 Sep 2024 03:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
उझानी। संजरपुर के मजरा पाल के नगला गांव में पांच दिन पहले भैंस चोरी की घटना के दौरान ग्रामीणों से छूटकर भागे बदमाशों में से एक कलक्टर को पुलिस ने बुधवार सुबह दबोच लिया। जबकि, बाबाजी की तलाश पुलिस कर रही है।
पांच दिन पहले नगला गांव में ग्रामीणों ने बरेली जिले के भमोरा क्षेत्र के गांव सेंधा निवासी लटूरी और उसके कोटेदार भाई जसवीर को भैंच चोरी करते हुए दबोच लिया था। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसुआ निवासी नीरज को अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। नीरज ही गिरोह के सदस्यों को इलाके में में बुलाकर घटना करता था।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फरार दो बदमाशों में से सहसवान क्षेत्र के गांव शहबाजपुर निवासी कलक्टर पुत्र मैकू को सुबह कस्बे के पास ही पकड़ा गया है। पूछताछ में उसने पशु चोर गिरोह में शामिल होने की बात स्वीकर की है। सरगना नीरज के बुलावे पर ही वह बरसुआ पहुंचा था। वहां पहले से मौजूद लटूरी और जसवीर समेत बाकी सदस्यों के साथ घटना करने के लिए निकल पड़ा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने कलक्टर का मेडिकल कराके कोर्ट में पेश किया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बाबाजी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह अभी तक पकड़ में नहीं आया है।