फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Animal cruelty will Gangestr found

पशु क्रूरता पाए जाने पर लगेगा गैंगेस्टर

Fri, 20 Mar 2015 12:07 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Fri, 20 Mar 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Animal cruelty will Gangestr found
जिलाधिकारी शंभू नाथ ने कहा है कि पशु क्रूरता करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। संलिप्त पाए जाने पर उसके विरुद्ध गैंगेस्टर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में गैर पंजीकृत स्लाटर हाउसाें के खिलाफ कार्रवाई होगी। नगरीय क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नगर पंचायतें पुलिस अधिकारियों के साथ इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को निर्देश दिए कि कोई भी गैर पंजीकृत नखासा न चलने पाए।

जिलाधिकारी ने सदस्यों के अनुरोध पर समिति की बैठक तीन माह में एक बार कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अनिल यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डबल सिंह, समिति सदस्य डा. शैलेंद्र कबीर, संजय सिंह गौर, अहमद परवेज मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed