फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Anganwadis should have the right to government parity

आंगनबाड़ियों को चाहिए सरकारी समानता का हक

Sat, 15 Jul 2017 10:54 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 15 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Anganwadis should have the right to government parity
बदायूं। - फोटो : बदायूं।
आंगनबाड़ी श्रमिक संघ के महासम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव ग्रीश शर्मा ने कहा कि यूपी में आंगनबाड़ियों के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है। यहां पर सबसे कम मानदेय दिया जा रहा है, जबकि कई विभागों के कार्य आंगनबाड़ियों से कराए जाते हैं। कहा कि आंगनबाड़ियों को उनका हक दिलाने का संघर्ष चलता रहेगा।   यहां लोकपाल सिंह की तीसरी पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित महासम्मेलन में राज्यसभा सांसद जावेद अली खां ने कहा कि इसी मानसून सत्र में आंगनबाड़ी, आशा बहुओं और रसोइयों की आवाज को सदन में उठाया जाएगा। अब तक इस वर्ग पर जो जुल्म हुए हैं उस पर पूरी बहस की जाएगी। बोले-वह सदन में केंद्र सरकार की दोहरी नीति को उजागर करेंगे। उन्होंने सभी से एकजुट रहने का आह्वान किया। आंगनबाड़ी फेडरेशन की राष्ट्रीय महासचिव डॉ.विजय लक्ष्मी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ियों के साथ वायदाखिलाफी कर रही है। महिला फेडरेशन की प्रदेश महासचिव डॉ.निशा राठौर, उषा शर्मा, कामरेड रामप्रताप त्रिपाठी, अजय सिंह, किसान नेता राजेश कुमार सक्सेना, अरुण शर्मा, सुधा उपाध्याय, प्रवेशकुमारी, राधा चौधरी, प्रेमलता, मिथलेश कुमारी, बेवी सक्सेना, ब्रजभान सिंह,कामरेड प्रेमपाल सिंह, राकेश सिंह, कृष्ण गोपाल गुप्ता, नरेंद्र सिंह, राजेश जौहरी, रामाशंकर, सुरेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखलाल भारतीय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed