फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   An attempt was made to re-occupy 24 bighas of land that had previously been cleared of encroachment; an FIR will be registered.

Budaun News: कब्जा मुक्त कराई जमीन में से 24 बीघा फिर कब्जाने की थी कोशिश, होगी एफआईआर

Fri, 30 Oct 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
An attempt was made to re-occupy 24 bighas of land that had previously been cleared of encroachment; an FIR will be registered.
दातागंज। सैजनी के एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के बाद मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के ताऊ राकेश सिंह से कब्जा मुक्त कराई सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जे की कोशिश की गई थी। 24 बीघा जमीन को जोतकर फसल बोने की तैयारी की गई थी। बृहस्पतिवार को दातागंज तहसील की राजस्व टीम ने मौके पर जांच कर पैमाइश की, जिसमें यह बात सामने आई। अब एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एसडीएम ने कब्जे का प्रयास करने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लेखपाल को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पैमाइश में यह बात सामने आई कि सरकारी जमीन कब्जा कर उसमें गेहूं की बोवाई करने की तैयारी की गई थी। नायब तहसीलदार अमित कुमार के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने बृहस्पतिवार को स्थिति का जायजा लिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि करीब 24 बीघा कब्जा मुक्त कराई गई जमीन को जोत दिया गया था।
विज्ञापन

गेहूं की बोवाई के लिए खेत में पानी भी छोड़ा गया। जमीन पर खेती करने की तैयारी थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की स्थिति और सीमाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इसी प्रकरण में करीब 40 बीघा तालाब की जमीन भी कब्जा मुक्त कराई गई थी। यह जमीन अब भी कब्जा मुक्त है। हालांकि, जिस जमीन पर दोबारा कब्जे का प्रयास किया जा रहा है, वहां ट्रैक्टर से मेड़बंदी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ग्राम पंचायत की जमीन चिह्नित कर रही टीम
राजस्व टीम में कानूनगो नीरज सिंह चौहान और हल्का लेखपाल हेम सिंह ने मौके पर पैमाइश की। सरकारी जमीन पर कब्जे का प्रयास करने वाले व्यक्ति की पहचान और जमीन की स्थिति स्पष्ट होने के बाद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

--
राजस्व टीम को मौके पर भेजकर ग्राम पंचायत की जमीन चिह्नित कराई गई है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन जिन लोगों ने कब्जे का प्रयास किया है उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने के लिए लेखपाल को निर्देश दिए हैं। -विनोद कुमार सिंह, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed