फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Amit Shah In Badaun said there is only Bajrangbali in UP not mafia and bahubali

UP Election 2022: अमित शाह ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- यूपी में अब माफिया-बाहुबली नहीं सिर्फ बजरंगबली हैं

Wed, 02 Feb 2022 05:17 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 02 Feb 2022 05:17 PM IST
सार

इस्लामनगर में पार्टी प्रत्याशी डीके भारद्वाज के पक्ष में जनसभा के दौरान अमित शाह ने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर तीखे वार किए। कहा कि सुशासन कायम रखने के लिए भाजपा सरकार को दोबारा लाने का काम करें।

विज्ञापन
Amit Shah In Badaun said there is only Bajrangbali in UP not mafia and bahubali
अमित शाह ने इस्लामनगर की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस्लामनगर की जनसभा में सपा शासन में गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए विपक्ष पर वार किया। कहा कि यूपी में माफिया बाहुबली नहीं अब सिर्फ बजरंगबली हैं। लेट होने के कारण बदायूं में प्रस्तावित जनसभा में अमित शाह नहीं पहुंचे। बदायूं के जवाहरपुरी मोहल्ले में उन्होंने पांच घरों में वोट मांगे और फिर दिल्ली रवाना हो गए।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बुधवार को जिले में चार घंटे का कार्यक्रम प्रस्तावित था। उन्हें डेढ़ बजे सहसवान विधानसभा क्षेत्र के इस्लामनगर कस्बे में जनसभा में आना था। फिर बदायूं में जनसभा, डोर टू डोर संपर्क व भाजपा जिला कार्यालय पर संगठन की समीक्षा करके साढ़े पांच बजे हेलीकॉप्टर से दिल्ली जाना था।
विज्ञापन


खराब मौसम की वजह से उन्होंने बदायूं की जनसभा व जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक निरस्त कर दी। वह करीब ढाई बजे इस्लामनगर में जनसभा स्थल पर पहुंचे। वहां पार्टी प्रत्याशी डीके भारद्वाज के पक्ष में जनसभा के दौरान पूर्ववर्ती सपा सरकार पर तीखे वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार को दोबारा लाने का काम करें
शाह ने कहा कि सुशासन कायम रखने के लिए भाजपा सरकार को दोबारा लाने का काम करें। फिर बदायूं में उन्होंने पांच घरों में संपर्क किया। साढ़े चार बजे वह हेलीकॉप्टर से दिल्ली चले गए। इस्लामनगर की जनसभा में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा, बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य व आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed