फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ambulance wheel jam, demonstration at Dataganj Tirahe, strike

एंबुलेंस का चक्का जाम, दातागंज तिराहे पर प्रदर्शन, हड़ताल

Tue, 27 Jul 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ambulance wheel jam, demonstration at Dataganj Tirahe, strike
बदायूं। तीन दिन से महिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन के बाद सोमवार को एंबुलेंस कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। सभी एंबुलेंसों के चक्के जाम कर दिए गए। कर्मचारियों ने दातागंज तिराहे के नजदीक फील्ड में एंबुलेंस खड़ी करके प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक उनकी सुनवाई नहीं होती है। तब तक उनकी हड़ताल बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार को 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने दातागंज तिराहे पर हड़ताल कर दी। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने बताया कि वह पिछले तीन दिन से महिला अस्पताल में सामान्य रूप से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अगर एंबुलेंस कर्मचारियों को नई कंपनी में समाहित नहीं किया जाता है तो हड़ताल कर दी जाएगी। मांगों को अनदेखा करने पर सोमवार को प्रदेश भर में एंबुलेंस कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। फिर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

शाम तक सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है। जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि और भी कई विसंगतियों को लेकर कोई समाधान नहीं किया गया है और न ही एएलएस के कर्मचारियों के समायोजन पर ध्यान दिया है। यदि सरकार अपने रवैये पर अड़ी रही तो यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। जिला संगठन मंत्री योगेश कुमार ने कहा कि कोरोना काल में कर्मचारियों ने अपना घर परिवार छोड़कर काम किया। दिन रात मरीजों की सेवा की। कोरोना मरीजों को भी लाया पहुंचाया गया। इसके बावजूद उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान राजीव कुमार, संजीव कुमार, अवधेश कुमार, योगेश कुमार समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed