फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ambedkar statue damaged by unknown person in budaun

Budaun News: आंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने पर गुस्साए अनुयाइयों का हंगामा, हाईवे पर दो घंटे तक लगाया जाम

Wed, 03 Jan 2024 12:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Jan 2024 12:27 PM IST
सार

बदायूं के उझानी में माहौल खराब करने की कोशिश की गई। मंगलवार रात में किसी ने आंबेडकर पार्क में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार सुबह जब इसकी जानकारी उनके अनुयायियों को हुई तो आक्रोश फैल गया। आंबेडकर पार्क में सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन
Ambedkar statue damaged by unknown person in budaun
हाईवे पर बैठीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी के आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे अनुयाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए अनुयाइयों ने महिलाओं और बच्चों को साथ लेकर बरेली-मथुरा हाईवे स्थित चौराहा घेर लिया। धरना देकर हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक लगे जाम के दौरान एडीएम प्रशासन वीके सिंह और एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने प्रदर्शनकारियों को नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाम खुल पाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पार्क में आंबेडकर की प्रतिमा रात में किसी ने क्षतिग्रस्त कर दी। बुधवार सुबह अनुयाइयों की नजर पड़ी तो उन्होंने समाज के लोगों को मौके पर बुला लिया। आंबेडकर पार्क से जुड़ी समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार समेत सैकड़ों लोग पार्क में इकट्ठे हो गए। उन्होंने फोन करके पुलिस भी बुला ली। इसके बाद अनुयाइयों की भीड़ बढ़ी तो उन्होंने पार्क के सामने ही चौराहे पर जाम लगा दिया। नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों में महिलाएं हाईवे पर ही धरना देने का बैठ गईं। प्रदर्शनकारियों ने पार्क समेत हाईवे के चौक पर आंबेडकर प्रतिमा लगवाने की आवाज उठाई।
विज्ञापन


लोगों के गुस्से को देख बुलानी पड़ी पुलिस 
एसडीएम एसपी वर्मा और सीओ शक्ति सिंह के बाद मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन वीके सिंह और एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। वार्ता में बसपा नेता हेमेंद्र गौतम, समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार और भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। अनुयाइयों के गुस्से को देखते हुए आसपास थानों से पुलिस फोर्स भी मौके पर बुला लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

फॉरेंसिक टीम ने भी प्रतिमा और उसके आसपास से सैंपल लिए। अफसरों ने पार्क में नई प्रतिमा लगवाने और पार्क की सुरक्षा आश्वासन दिया, तब प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत हुआ। करीब दो घंटे तक जाम के दौरान बरेली- मथुरा, दिल्ली आदि की ओर आने-जाने वाले सैकड़ों वाहन फंसे रहे। फिलहाल पार्क समेत चौराहे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। एसडीएम ने बताया कि पार्क में नई प्रतिमा लगवाई जाएगी।

महिलाओं को आगे कर गुस्साए लोगों ने रोके वाहन
आंबेडकर प्रतिमा टूटी मिलने के बाद पार्क में जुटे अनुयाइयों ने बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगाने से पहले समाज की महिलाओं और परिवार के बच्चों को आगे कर दिया। शुरू में उनमें गुस्सा नहीं दिखा, लेकिन भीड़ बढ़ जाने के बाद उन्होंने आंबेडकर चौराहे को गुस्से के आगोश में समेट लिया। जाम लगाने के लिए महिलाएं ही हाईवे पर बैठीं। बच्चे पुलिस के स्टैंड पोस्ट खींच लाए। इसी के साथ चौराहे पर आंबेडकर चौक का निर्माण कराने को बोर्ड लगाने की कोशिश भी की गई।

राजनीति भी चली... बसपा नेता ने कराया शांत
आंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने को लेकर गुस्से के दौरान प्रात: करीब 10:30 बजे हाईवे पर जाम लगा तो अनुयाइयों ने अपने पैरोकारों को फोन कर बुलाना शुरू कर दिया। अनुयाइयों में बसपा और भीम आर्मी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया। बसपा नेता हेमेंद्र गौतम पार्टी के जिला स्तरीय नेताओं के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्होंने हकीकत के बारे में जानकारी की। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से भी उनकी वार्ता हुई। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे प्रदर्शनकारी हाईवे से हटने को रजामंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed