फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Amar Ujala Foundation help for poor peoples

अमर उजाला फाउंडेशनः लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद को बढ़ाए हाथ

Fri, 15 May 2020 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation help for poor peoples
बदायूं। लॉकडाउन में गरीब और असहाय परिवारों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम लगातार जारी है। इस मुहिम में प्रशासन के साथ विभिन्न सामाजिक संगठन भी बढ़- चढ़कर मदद पहुंचा रहे हैं। गुरुवार को जिला प्रशासन की टीम ने जहां क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों को भोजन के पैकेट बांटे तो वहीं सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने असहाय परिवारों तक राशन के पैकेट पहुंचाए। प्रशासन द्वारा प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे बने शेल्टर होम में क्वारंटीन लोगों को भोजन के पैकेट मुहैया कराए गए। वहीं युवा मंच की तरफ से राशन का वितरण किया गया। मंच से जुड़े ध्रुव देव गुप्ता ने कहा कि लॉकडाउन का यह समय मानवता दिखाने का है। इंसान के साथ-साथ जानवरों का भी ख्याल रखने की जरूरत है। क्योंकि बेजुबान जानवर कुछ कह भी नहीं पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed