{"_id":"dcfa7815292068ea7548f7907a0a71d9","slug":"also-tainted-pcf-gave-the-responsibility-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दागी पीसीएफ को भी दे दी जिम्मेदारी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दागी पीसीएफ को भी दे दी जिम्मेदारी!
badaun
Updated Tue, 21 Apr 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र कोऑपरेटिव फे डरेशन (पीसीएफ) इस साल दागी बन गया। करोड़ों के बीज और खाद घोटाले में इस संस्था के दाग लगे हैं। यही नहीं इस वर्ष का बीज घोटाला सबसे बड़ा घोटाला है। इसमें पीसीएफ के जिला कार्यालय का तो तत्कालीन पूरा स्टाफ ही निलंबित कर दिया गया। पीसीएफ की पहुंच कहें या और कुछ, इस दागी संस्था को फिर भी गेहूं खरीद के सर्वाधिक सेंटर इसी संस्था को दिए गए हैं। भले ही यह संस्था के कई सेंटर बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
यहां बता दें कि जिले में गेहूं खरीद बड़ी जिम्मेदारी का काम है। पिछले वर्षों में गेहूं खरीद में बड़े खेल हुए हैं। सेंटरों पर ऐसे जुगाड़ू कर्मचारी रखे जाते रहे हैं, जो किसानों का दोहन करते रहे हैं। इस बार गेहूं खरीद ऐसी होनी चाहिए थी कि किसानों को दोहन न हो। किसान को बेमौसम बरसात, ओले और हवाओं ने पहले ही मार रखा है। उसकी फसलें बर्बाद हो र्गइं। हालत इतने गंभीर हैं कि अब तक जिले में दर्जनों किसान मर चुके हैं। इन हालातों में गेहूं क्रय केंद्र तो ठीक चलें। किसानों को दोहन न हो सके।
विज्ञापन
इन तमाम बातों पर उच्चाधिकारियों के बीच भी चर्चाएं हुई हैं। इसके बावजूद जिले में गेहूं सेंटरों का आवंटन हुआ तो पता चला है कि 114 क्र्रय केंद्रों में सर्वाधिक क्रय केंद्र पीसीएफ को दिए गए हैं। विपणन विभाग जो क्रय के मामले में सबसे अहम भूमिका निभाता रहा है। उसके लिए मात्र आठ सेंटर ही हैं। जिले में करीब 50 सेंटर हैं जो अस्तित्व में ही नहीं हैं। इनमें सबसे अधिक सेंटर पीसीएफ के ही हैं।
विज्ञापन
0000000000000000
किसको कितने मिले हैं गेहूं क्रय केंद्र
विपणन विभाग- 08
पीसीएफ- 45
एफसीआई- 07
यूपीएसएस- 40
यूपी एग्रो- 06
ककनि- 04
एफसीआई- 04
---------------
योग- 114
***************
प्रदेश स्तर से ही पीसीएफ को गेहूं खरीद में शामिल किया गया है। पीसीएफ में सभी एक से नहीं होंगे। उनपर पूरी निगरानी रहेगी। एसडीएम को निर्देश दे दिए गए हैं कि गड़बड़ियों पर नजर रखें वहीं जो केंद्र बंद मिलें उनकी जानकारी दें ताकि उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके। - आरपी यादव, एडीएम वित्त/ प्रभारी गेहूं खरीद