{"_id":"6ac7f9e978075eb9190fe933","slug":"allegations-of-road-disintegrating-immediately-after-construction-villagers-protest-badaun-news-c-123-1-sbly1006-174959-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क बनते ही उखड़ने का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क बनते ही उखड़ने का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
सड़क की गुणवत्ता को लेकर प्रदर्शन करते दीननगर शेखपुर के ग्रामीण। संवाद
बिल्सी। बाइपास मार्ग से गांव दीननगर शेखपुर तक बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा। निर्माण के तुरंत बाद सड़क की परत उखड़ने लगी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सड़क पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से सड़क निर्माण की जांच कराने और मानकों के अनुरूप सड़क बनवाने की मांग की।
गांव के प्रधान सुरेश पाल सिंह ने बताया कि गांव से बिल्सी तक सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है, निर्माण के बाद ही सड़क उखड़ने लगी है। उन्होंने कहा कि पूरे निर्माण कार्य की मौके पर जांच कराई जानी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं।
ग्रामीण प्यारे लाल ने आरोप लगाया कि नई बनी सड़क की परत हाथ से ही उखड़ने लगी है। उन्होंने अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने और दोष मिलने पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर सुरेश पाल सिंह, दिलशाद हुसैन, प्रेमबाबू, शाहरुद्दीन, राजपाल सिंह, प्यारेलाल, विपिन कुमार, दुर्विजय सिंह आदि ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि गुणवत्ता में सुधार नहीं होने पर वह अधिकारियों से शिकायत करेंगे। उधर, पीडब्ल्यूडी के एई रोहन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत उनके संज्ञान में है। संबंधित ठेकेदार को बेहतर गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
-- -
इस संबंध में जानकारी मिली है, इसको दिखवाया जाएगा। अगर कहीं पर कोई कमी है तो उसको सही कराने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया जाएगा। -वंदना सोनकर, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग