फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   alfa khan sarai seeled

बदायूं का अल्फा खां सराय मोहल्ला हॉटस्पॉट, बैरियर लगाकर सील कराया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
alfa khan sarai seeled
बदायूं। शहर के अल्फा खां सराय मोहल्ले में चार कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इलाके को सील करा दिया गया है, तो वहीं मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। इस मोहल्ले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या देखते हुए लालपुल से काली सड़क का मार्ग बंद करा दिया गया है। इस इलाके में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार रात अल्फा खां सराय मोहल्ले के एक ही परिवार में चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये लोग कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटे थे। उसके बाद परिवार के एक युवक की हालत बिगड़ गई थी। जिस पर परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मामले को गंभीर मानते हुए ट्रूनेट मशीन से उसकी जांच कराई, जिसमें युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। इस पर युवक और उसके परिवार वालों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में युवक और भाई, माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जैसे ही ये खबर मोहल्ले में सार्वजनिक हुई कि लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रात में ही अल्फा खां सराय मोहल्ला पहुंच गए। तुरंत एंबुलेंस बुलाकर चारो पॉजिटिव मरीजों को उझानी कोविड-19 हॉस्पिटल भेजा गया। इधर, शनिवार सुबह मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित हुए पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। जगह-जगह बैरियर लगवाए गए हैं। पुलिस बल तैनात किया गया है। दोपहर के समय सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार और सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी मोहल्ले में पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मोहल्ले के लोगों से घर से बाहर न निकलने की अपील की।
विज्ञापन
चंदी नगला को कराया सैनिटाइज, ग्राम प्रधान ने लगाई बल्लियां अलापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम चंदी नगला में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ग्राम प्रधान संतोष और उनके पति शेर सिंह ने स्वयं अपने हाथों से गांव में बल्लियां बांधी। जगह-जगह बैरियर लगाकर गांव सील कर दिया है। वहीं गांव में सैनिटाइजेशन कराया गया है। इधर, नवागत अलापुर इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने पुलिस बल के साथ चंदी नगला पहुंच कर जायजा लिया।
विज्ञापन
एसडीएम ने किया हॉटस्पॉट इलाकों का निरीक्षण सहसवान। एसडीएम लालबहादुर और सीओ रामकरन ने शनिवार दोपहर नगर के हॉटस्पॉट इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने मोहल्ला सैफुल्लागंज, मोहल्ला यकीन पट्टी में सुरक्षा व्यवस्था देखीं। साथ ही पुलिस को सख्ती बनाये रखने को कहा। मोहल्ले वालों से भी अपील की कि वह घर से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी बनाएं रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed