फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Alert on Independence Day and Janmashtami

स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर अलर्ट

Tue, 15 Aug 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Tue, 15 Aug 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Alert on Independence Day and Janmashtami
चाौकस - फोटो : अमर उजाला
 रेलवे स्टेशन, रोडवेज, बाजार और शहर के प्रमुख चौराहों पर बढ़ा पुलिस का पहरा                     
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा के मद्देनजर जिले में अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार देर रात तक जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया गया। रोडवेज, प्रमुख बाजार, प्रमुख चौराहों पर पुलिस की खास नजर है।  एसएसपी चंद्र प्रकाश के निर्देश पर सोमवार को एसपी सिटी, सीओ, थानेदारों ने पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा को मजबूत करते हुए शहर केे प्रमुख स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने शहर के मुख्य होटलों का रिकार्ड खंगाला। साथ ही हिदायत दी कि बिना आईडी के किसी भी शख्स को होटल में कमरा नहीं दे। बाहर से आए लोगों की पूरी जांच पड़ताल के बाद ही उन्हें होटल में ठहराया जाए। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। पुलिस के इस अभियान को देखकर आम आदमी को भी सुरक्षा का एहसास हुआ।              
विज्ञापन

जिले में अलर्ट के बाद बदायूं रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने जीआरपी के साथ ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। आरपीएफ टीम ने उद्घोषणा कर ट्रेन में यात्रा करने वालों से अपील की लवारिस वस्तुओं पर नजर पड़ने पर तुंरत रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे। टीम ने सुरक्षा के लिहाज से सुबह से शाम तक ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों के सामान की तलाशी ली। साथ ही प्लेटाफार्म पर रखें डस्टबिन और सर्कुलेटिंग एरिया में सुरक्षा उपकरणों से छानबीन की। आरपीएफ प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस के चलते दो दिन पहले से ही संयुक्त टीम ट्रेनों में चेकिंग अभियान चला रही है।        
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्वतंत्रता और जन्माष्टमी के चलते जिले में अलर्ट जारी करते हुए पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए थे। रोडवेज बस स्टैंड, होटल, रेलवे स्टेशन, प्रमुख बाजारों और शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस लगातार चेकिंग में लगी है। खुराफातियों को नहीं बख्शा नहीं जाएगा। 
- चंद्र प्रकाश, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed