फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Alert in railway, security settlement at station will be tight

रेलवे में अलर्ट, स्टेशन पर सुरक्षा बंदोबस्त कड़े होंगे 

Fri, 14 Jul 2017 10:42 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 14 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Alert in railway, security settlement at station will be tight
रेलवे में अलर्ट, स्टेशन पर सुरक्षा बंदोबस्त कड़े होंगे  - फोटो : रेलवे में अलर्ट, स्टेशन पर सुरक्षा बंदोबस्त कड़े होंगे 
अनंतनाग में हुए आतंकी हमले और सावन माह में रेलवे स्टेशन पर आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए रेलवे में अलर्ट है। इसी कड़ी में बदायूं रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को जीआरपी के एसपी केशव कुमार चौधरी यहां पहुंचे। एसपी ने जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे स्टेशन अधीक्षक के साथ मीटिंग कर सुरक्षा बंदोबस्त के लिए उन्हें कड़े निर्देश दिए। कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान स्टेशन पर साफ- सफाई और पानी की उचित व्यवस्था की जाए। ट्रेन में यात्रा के दौरान सामान्य और तीर्थ यात्री के बीच कहासुनी होने की स्थिति में जीआरपी और आरपीएफ सीमा विवाद में मामले को न उलझाकर मौके पर समस्या का निदान करें। ट्रेनों की छत पर सफर न हो, इस पर खासतौर पर ध्यान देने को कहा गया है।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार चौधरी ने जीआरपी प्रभारी खड़ग सिंह, आरपीएफ प्रभारी हरेंद्र सिंह, स्टेशन अधीक्षक पारस चंद्र को कड़े निर्देश दिए कि सावन माह तक सुरक्षा की दृष्टिगत ट्रेनों में नियमित चेकिंग की जाए। हर दिन प्लेटफार्म पर घूमने वाले संदिग्धों पर नजर रखें। कछला जल लेने के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ सावन माह तक ट्रेनों और स्टेशन पर रहेगी, ऐसे में रात में स्टेशन पर रुकने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा पर भी ध्यान देने को कहा। वेंडरों को चेतावनी दी गई कि वह दुकानों के बाहर रेट लिस्ट लगा लें, किसी भी यात्री से निर्धारित रेट से ज्यादा न वसूली हो। एसपी ने सावन माह तक स्टेशन पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की भीड़ के चलते आरपीएफ और जीआरपीफ को अलर्ट कर चेतावनी दी कि वे सिविल पुलिस की मदद से संदिग्धों पर नजर रखें ताकि कोई अनहोनी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed