फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Alert in Budaun for Dengue and Chickengunia

डेंगू और चिकनगुनिया से बचने के लिए किया जाएगा जागरूक

Fri, 11 Aug 2017 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Fri, 11 Aug 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
Alert in Budaun for Dengue and Chickengunia

 स्वास्थ्य विभाग लोगों को जानलेवा बीमारी डेंगू और चिकनगुनिया से बचने के लिए जागरूक करेगा। इसके लिए गोष्ठियों का आयोजन करने के साथ ही पंफलेट भी बंटवाए जाएंगे। हालांकि, इस साल अब तक डेंगू या चिकनगुनिया का कोई संदिग्ध मरीज सामने नहीं आया है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग अभी से एहतियात के तौर पर तैयारियों में जुटा है। इसके लिए सीएचसी और पीएचसी स्तर तक टीमों का गठन किया गया है। हाल ही में बदायूं की महिला को दिल्ली में डेंगू की पुष्टि होने के बाद ज्यादा एहतियात से काम लिया जा रहा है। जिले में संक्रामक रोग हर साल कहर बरपाते हैं। खासकर गंदगी की वजह से डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप रहता है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग इन बीमारियों से निपटने के लिए हर साल पहले से व्यवस्थाएं करता है। इसके बाद भी सैकड़ों लोगों की जान संक्रामक बीमारियों से चली जाती है। बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही संक्रामक बीमारियों का प्रकोप शुरू हो जाता है। पिछले साल डेंगू के दो दर्जन से ज्यादा मामले सामने आए थे। जानकारों का कहना है कि डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप आमतौर पर अगस्त के बाद शुरू होता है। जुलाई के महीने तक मलेरिया का प्रकोप रहता है। संक्रामक रोग नियंत्रण सेल प्रभारी डॉ. कौशल गुप्ता ने बताया आमतौर पर डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप अगस्त के बाद शुरू होता है। इस साल अब तक डेंगू या चिकनगुनिया का कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला है। अगर कोई मरीज मिलता है तो उसका सेंपुल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। लोगों को जागरूक करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। बदायूं की एक महिला को दिल्ली में डेंगू की पुष्टि के बाद सतर्कता से काम लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed