{"_id":"39a54d853c11ec2d56b17362dbb5c590","slug":"alart-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बदायूं।
Updated Fri, 14 Aug 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार को जिले में सार्वजनिक स्थलों के साथ होटल आदि भी खंगाले गए। रेलवे स्टेशन, प्राइवेट और रोडवेज बस स्टैंड पर तलाशी अभियान चलाकर संदिग्धों की तलाश की गई। स्थानीय अभिसूचना इकाई भी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सतर्कता बरत रही है।
एसएसपी सौमित्र यादव के निर्देश पर जिले भर में शुक्रवार को संदिग्धों की तलाशी में अभियान चलाया गया। स्थानीय अभिसूचना इकाई ने पुलिस के साथ मिलकर संदिग्धों की तलाश की। रोडवेज, प्राइवेट बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चला। शक के आधार पर आधा दर्जन लोगों से पूछताछ भी की गई। शहर के प्रमुख होटल भी खंगाले गए। होटलों में ठहरे बाहरी लोगों के बारे में प्रबंधन से जानकारी भी ली गई। शनिवार को भी जिले में अभियान चलाया जाएगा।
भाजपा नेत्री की बरेली में हुई कान की जांच
बदायूं। भाजपा नेता ठाकुर उमेश राठौर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पार्टी की महिला नेत्री के मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान शुक्रवार को भी दर्ज नहीं हो सके। पुलिस को उसकी मेडिकल और सप्लीमेंट्री रिपोर्ट भी नहीं मिली है। हालांकि शुक्रवार को पुलिस ने बरेली जिला अस्पताल में उसके कान का मेडिकल कराया है। भाजपा की एक महिला नेता ने उमेश राठौर पर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो क्लिप बनाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। गुरुवार को उसका मेडिकल कराया गया था। मेडिकल में उसके शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं मिले थे। एक्सपर्ट ने राय दी थी कि दुष्कर्म के मामले में ऐसा नहीं होता। बाद में नेत्री नेत्री ने कान में चोट की बात कही थी। उसे मेडिकल के लिए बरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया था। शुक्रवार को बरेली जिला अस्पताल में उसके कान का मेडिकल कराया गया।