फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   akshay tritiya.

लॉकडाउन में अक्षय तृतीया पर 25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
akshay tritiya.
शहर में पसरा सन्नाटा - फोटो : AMAR UJALA
बदायूं। हर साल अक्षय तृतीया पर सोने की जमकर खरीदारी होती थी। इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है इसलिए लोग सोने के आभूषण आदि खरीदते थे। ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोगों का आना होता था। कुछ लोग इन्वेस्टमेंट के लिए भी सोने की खरीदारी करते थे, लेकिन इस बार लॉकडाउन होने से सारी ज्वैलरी शॉप बंद हैं। हालांकि कंपनियां ऑनलाइन खरीदारी का ऑफर दे रही हैं लेकिन उस तक आम लोगों की पहुंच कम है। सराफा कारोबारियों की मानें तो इस बार 25 करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस को रोकने के लिए देशभर में तीन मई तक लॉकडाउन चल रहा है। जिसकी वजह से किसी को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। क्योंकि कोविड-19 को रोकने के लिए सामाजिक दूरी बेहद जरूरी है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के अंदर की सभी तरह की दुकानों को पूर्णता बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसलिए ऐसा पहली बार हुआ है कि जब अक्षय तृतीया पर जनपद के सराफा बाजार में सन्नाटा पसरा रहा है और लोग सोने, चांदी की खरीदारी करने के लिए बाजार नहीं पहुुंचे। जबकि अक्षय तृतीया एक ऐसा मुहूर्त है जब लोग बिना किसी दुविधा के कोई भी नया काम शुरू कर सकते हैं। यहां तक कि लोग बिना किसी अन्य शुभ मुहूर्त का इंतजार किए हुए। इस दिन शादी समारोह जैसे शुभ काम भी करते थे। जिसकी वजह से सोना चांदी की इस दिन जमकर बिक्री होती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
वाहनों की भी नहीं हो सकी बिक्री : अक्षय तृतीया पर हर साल काफी संख्या में दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहनों की बिक्री होती रहती थी। जो इस बार नहीं हुई है। कोविड-19 के कारण सारी दुकाने पूर्णता बंद रही। जिसकी वजह से वाहन बाजार में भी शांति छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
खाली पड़े रहें बैंकट हॉल : अक्षय तृतीया पर हर साल जिले में काफी शादियां हुआ करती थी। लोग इस दिन का काफी बेसब्री से इंतजार किया करते थे। क्योंकि यह एक ऐसा समय होता है। जब शादी समारोह जैसे अनेक कार्यक्रम करने के लिए इस घड़ी का इंतजार करते थे। लेकिन लॉकडाउन के चलते इस बार सभी बैंकट हॉल खाली पड़े रहे।
- कोविड-19 की वजह से इस बार अक्षय तृतीया पर बाजार पूरी तरह से बंद रहा जिसकी वजह से सोने चांदी के आभूषण की खरीदारी नहीं हो सकी ऐसे में संपूर्ण जनपद में लगभग 25 करोड़ के आसपास का कारोबार प्रभावित हुआ है। हर साल इतना पूरे जनपद में इतना कारोबार हो जाता था। -सचित वैश्य, हरसहायमल ज्वैलर्स
-ज्वेलरी आदि की खरीदारी लोग दुकानों पर जाकर ही खरीदना पसंद करते हैं क्योंकि इससे डिजाइन आदि पसंद करने में सहूलियत रहती है। ऑनलाइन में क्वाइंस आदि की बिक्री तो हो जाती है, लेकिन वैसे कोई खरीदारी नहीं करता। इस लॉकडाउन से तो पूरा कारोबार ही ठप है। -शोभित वैश्य, टीकाराम ज्वैलर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed