फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Akash bowled at a speed of 135 km/h.

Budaun News: आकाश ने फेंकी 135 किमी की रफ्तार से गेंद

Sun, 12 Jul 2026 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Akash bowled at a speed of 135 km/h.
बदायूं। भविष्य की पिच पर रफ्तार का हुनर दिखाते हुए बदायूं के दो युवा तेज गेंदबाजों ने यूपीसीए के स्पीड टैलेंट हंट में जगह बना ली है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से 5वां चरण ट्रायल 5 और 6 जुलाई को आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज के मैदान में हुआ। इसमें 14 जनपदों के 1300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


क्रिकेट एसोसिएशन के बदायूं के जिला सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि पिछले माह इस ट्रायल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण हुए थे। इसमें 16 से 24 वर्ष आयु और 130 किमी प्रति घंटा से अधिक रफ्तार वाले गेंदबाज ही भाग ले सकते थे। ट्रायल में दातागंज निवासी आकाश कश्यप ने 135 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर टॉप-10 में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं सकरी जंगल उझानी के अरनव भारद्वाज ने 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों ने टॉप-10 में जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ओम हरि यादव 129 किमी प्रति घंटा और संतोष यादव 128 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के साथ चयन से चूक गए। आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजेश सहगल ने बताया कि बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में यह टैलेंट हंट आयोजित हुआ। आगरा के शिवा जादौन ने 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सबसे तेज गेंद फेंकी।

वहीं महिला खिलाड़ियों में आगरा की स्वाति चौधरी 98 किमी प्रति घंटा और मथुरा की राधिका चौधरी 92 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के साथ आगे रहीं। संरक्षक लेफ्टिनेंट आरपी शर्मा, अमरीश गोयल, रविंद्र मोहन सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दीपक सक्सेना ने कहा कि बदायूं में टैलेंट की कमी नहीं है। आने वाले साल में जिले के खिलाड़ी इंडिया टीम में हुनर दिखाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed