{"_id":"6133ce438ebc3e264c11658a","slug":"agricultural-badaun-news-bly4585577142","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत में शामिल होने के लिए किसान मुजफ्फरनगर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत में शामिल होने के लिए किसान मुजफ्फरनगर रवाना
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर रवाना होते किसान। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
बदायूं। मुजफ्फरनगर जिले में रविवार को होने जा रही महापंचायत में जिले से सैंकड़ों किसान बसों में बैठकर रवाना हुए हैं। इस दौरान पुलिस ने भी रोकने की कोशिश की लेकिन किसानों को रोका नहीं जा सका। जिले से करीब 10 बसें गईं हैं और तमाम किसान अपने निजी वाहनों से महापंचायत में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार को मुजफ्फरनगर जिले में किसानों की महापंचायत आयोजित होगी। देश भर से किसान इसमें पहुंच रहे हैं। इसमें भाग लेने के लिए जिले से सैंकड़ों किसान भी शनिवार रात साढ़े नौ बजे रवाना हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन की विंग बीकेडी के पूर्व मंडल प्रभारी राजेश सक्सेना ने बताया कि जिले के प्रत्येक क्षेत्र से बसें मुजफ्फरनगर जा रहीं हैं। एक बस शहर के किसानों को लेकर मालवीय आवास गृह से रात में निकली। जबकि एक बस उघैती, दो इस्लामनगर, दो बिसौली, एक नाधा, एक उझानी व एक रियोनाई से गई है। उन्होंने बताया कि इस महापंचायत में जिले के तमाम किसान अपने निजी वाहनों से भी गए हैं। इस दौरान मालवीय आवास पर पुलिस तैनात थी। उन्हें रोकने की कोशिश की गई लेकिन किसान नहीं मानें और बसों में सवार होकर जिले से निकल गए हैं। महापंचायत में कृषि कानून का विरोध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।