{"_id":"a86f8c07a47e9c3b6e2694cda7df6f68","slug":"agrasen-jayanti-mahotsava-started-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से मचेगी अग्रसेन जयंती महोत्सव की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से मचेगी अग्रसेन जयंती महोत्सव की धूम
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Sat, 10 Oct 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजा
विज्ञापन
अग्रसेन जयंती महोत्सव से जुड़े कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देते
हुए कार्यकारिणी ने प्रत्येक दिन होने वाली प्रतियोगिताओं समेत सांस्कृतिक
कार्यक्रमों का ऐलान कर दिया। अग्रवाल सेवा समिति के पदाधिकारियों में
पालिका सदस्य प्रवीण कुमार मित्तल ने बताया कि पहले दिन रविवार को जलेबी
दौड़, फेस पेंटिंग, कार्टून कंपटीशन, फैंसी ड्रेस, प्रश्नमंच, आर्ट पेपर
सजाना और हम साथ-साथ हैं से जुड़ी प्रतियोगिताएं होगीं। अगले दिन सोमवार को
स्केटिंग रेस, फैंसी ड्रेस शो, संगीतमय अंताक्षरी, डांस और भाषण
प्रतियोगिता होगी।
महोत्सव के तहत 13 अक्तूबर को अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा किलाखेड़ा स्थित धर्मशाला से शुरू होकर मिल कंपाउंड में महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला परिसर तक पहुंचेगी। समापन पर देर रात सजातीय मेधावियों समेत समाज में विशेष योगदान के लिए प्रमुख व्यक्तियों को अग्र शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के विजेता भी पुरस्कृत होंगे।