फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After a week the highway is again covered in potholes

Budaun News: एक सप्ताह बाद हाईवे फिर गड्ढों में तब्दील

Mon, 02 Sep 2024 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
After a week the highway is again covered in potholes
पटेल चौक के पास हाइवे पर हुए गहरे गड्ढे। संवाद
बदायूं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के पटेल चौक के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद (एमएफ) हाईवे फिर से गड्ढों में तब्दील हो गया है। इन्हीं गड्ढों में बाइक गिरने से सिपाही भर्ती की परीक्षा देकर लौट रहे युवक की एक सप्ताह पहले रविवार को जान चली गई थी। विभाग ने रातों-रात क्षेत्र के सभी गड्ढे तो भरवा दिए, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया। यही कारण है कि एक सप्ताह में ही फिर हाईवे गड्ढों में तब्दील हो गया है। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने एक सप्ताह पहले हादसे के बाद एमएफ हाईवे पर हुए गहरे गड्ढों को तो भरवा दिया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया। यही वजह है कि एक सप्ताह में ही सड़क फिर से गड्ढों में तब्दील हो गई। बता दें कि नवादा चौकी से करीब पांच सौ मीटर दूर एमएफ हाईवे पर पटेल चौक है। इससे पहले हाईवे में फिर से दो-दो फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बाइकें व टेंपो व अन्य वाहन पलटने से बच रहे हैं। सड़क के इन्हीं गड्ढों में बाइक गिरने से दातागंज थाना क्षेत्र के गांव कलौरा निवासी ह्देश यादव (21) की बीते रविवार को मौत हो गई थी। दो-दो फुट गहरे गड्ढे होने से भारी वाहन व ई-रिक्शा के पलटने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन


मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर फिर से गड्ढे होने की सूचना नहीं मिली है। अगर फिर से गड्ढे हो गए हैं तो उनको भरवाया जाएगा। वाहन चालकों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। -बीपी सिंह, एक्सईएन निर्माण खंड द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed