फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After a dispute with his wife, the young man committed suicide by hanging himself

Budaun News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Wed, 15 Jan 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with his wife, the young man committed suicide by hanging himself
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव भरकुईया में एक युवक ने घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि युवक का उसकी पत्नी से मोबाइल पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


भरकुईया गांव निवासी राजकुमार (26) पुत्र गंगा सहाय मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। परिजन ने बताया कि राजकुमार की दो साल पहले उसावां के गौतरा निवासी सुजाता से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था। इसके चलते सुजाता ने पति राजकुमार समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोगोंं पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन

विवाद के चलते वह मायके में जाकर रहने लगी थी। कुछ दिन पूर्व ही वह ससुराल लौटी थी। यहां फिर से उसका पति के साथ विवाद होने लगा। कुछ दिनों पूर्व वह फिर मायके चली गई। आरोप है कि सोमवार रात राजकुमार की मोबाइल पर पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जब राजकुमार कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन ने अंदर जाकर देखा। कमरे में राजकुमार का शव फंदे पर लटक मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके शव को पोस्टमार्टम को भेजा। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। परिजनों की तरफ से तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

टौणीदेवी में अटल जन्मशताब्दी कार्यक्रम में मंच पर मौजूद सांसद अनुराग ठाकुर एवं अन्य भाजपा नेता।

टौणीदेवी में अटल जन्मशताब्दी कार्यक्रम में मंच पर मौजूद सांसद अनुराग ठाकुर एवं अन्य भाजपा नेता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed