फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   AEPS scheme

अंगूठे और आधार मिलान न होने से नहीं मिल रहा पैसा, डाककर्मी नहीं कर पा रहे मदद

Sun, 19 Apr 2020 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
AEPS scheme
बदायूं/ दबतोरी। डाक विभाग ने लॉकडाउन की अवधि में लोगों को वित्तीय सहायता के लिए आधार इनबल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) शुरू किया है। शहर से लेकर देहात तक पोस्ट ऑफिस के माध्यम से लोगों को धनराशि मुहैया कराई जा रही है। इससे लोगों को संबंधित बैंक शाखा में जाए बगैर घर पर ही पैसा मिल रहा है। लेकिन कई जगहों पर लोगों के अंगूठा निशान तो कहीं आधार कार्ड का मिलान नहीं हो पा रहा है। इस वजह से डाकिये लोगों की मदद नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को रोकने का अभी एक ही उपाय हैं कि लोग सामाजिक दूरी को बनाकर रखें। लॉकडाउन में बैंक और डाकघर को जरूरी सेवाओं में रखते हुए खुला रखने के आदेश हैं। लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से गरीबों के खातों में धनराशि भेजी गई थी। धनराशि को निकालने के लोग लगातार बैंकों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में बैंकों में भीड़ हो रही है। इस भीड़ को रोकने का काम डाक विभाग आधार इनबल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) के माध्यम से कर रहा है। डाक विभाग उन सभी लोगों को डाकघर या फिर डाकिया के माध्यम से उनके घर में पैसा पहुंचाने का काम कर रहा है, जिनका खाता बैंकों में हैं। लेकिन गांव पहुंच रहे डाकियों के सामने सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीणों के अंगूठा और आधार कार्ड का मिलान नहीं हो पाने से आ रही है। जिस वजह से वह चाहकर भी लोगों को धनराशि उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण आंचल में कुछ जगहों पर अगूंठा और आधार कार्ड नंबर के मिलान में दिक्कत आ रही है। सॉफ्टवेयर में जब तक दोनों चीजों का सही से मिलान नहीं होगा, तब तक धनराशि नहीं दी जा सकती है। ऐसे में डाकियों को बिना धनराशि मुहैया कराए वापस लौटाना पड़ रहा है। - अमरदीप शुक्ला, सीनियर मैनेजर, इंडिया पोस्ट पेमेंट बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकियों को गांव में भेजकर लोगों को घर-घर जाकर धनराशि मुहैया कराई जा रही है। साथ ही लोगों को कोरोना वायरस के बारे में भी बताया जा रहा हैं। कुछ जगहों पर दिक्कतें आ रही हैं कि अंगूठा या आधार कार्ड का मिलान नहीं हो रहा है। उन लोगों को पेमेंट नहीं किया जा रहा है। - नरेंद्र कुमार मिश्रा, ब्रांच पोस्टमास्टर दबतोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed