{"_id":"643af8e41e5f34352204ae94","slug":"ado-panchayat-posted-in-asafpur-block-removed-badaun-news-c-4-1-127283-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आसफपुर ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आसफपुर ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत हटाए गए
विज्ञापन
- उनके खिलाफ थीं कई शिकायतें, जिला पंचायतीराज अधिकारी कार्यालय में संबद्ध किए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। विकास खंड आसफपुर में तैनात एडीओ पंचायत भगवान किशोर को ब्लॉक से हटा दिया गया है। उन्हें जिला पंचायतीराज अधिकारी कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है। उनका प्रभार अंबियापुर में तैनात एडीओ पंचायत लोकमन सिंह को दे दिया गया है।
विभागीय अधिकारियों को एडीओ पंचायत भगवान किशोर के खिलाफ कई शिकायतें मिल रहीं थीं। बताया जा रहा है कि वह निकाय चुनाव से भी बचते दिखाई दे रहे थे। उनके कुछ और भी मामले सामने आए थे, जिनकी शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। अभी जांच के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन इससे पहले डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत भगवान किशोर को आसफपुर से हटाकर जिला मुख्यालय पर संबद्ध कर दिया गया है। डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि फिलहाल एडीओ पंचायत को जिला पंचायतीराज अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। उनका प्रभार अंबियापुर के एडीओ पंचायत को दिया गया है। बाकी जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।