{"_id":"643afa79ba00ae64e9020bc4","slug":"administration-cut-wheat-in-ulai-kheda-kham-on-the-third-day-as-well-badaun-news-c-4-1-127518-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उलाई खेड़ा खाम में तीसरे दिन भी प्रशासन ने कटवाया गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उलाई खेड़ा खाम में तीसरे दिन भी प्रशासन ने कटवाया गेहूं
विज्ञापन
15बीडीएन14-उलाई खेड़ा खाम में गेंहू कटाई के दौरान मौजूद अधिकारी व पुलिस।संवाद
- अब तक पांच सौ बीघा जमीन से काटा जा चुका है गेहूं
संवाद न्यूज एजेंसी
कादरचौक (बदायूं)। ब्लॉक क्षेत्र के उलाई खेड़ा खाम गांव में तीसरे दिन भी कंबाइन से गेहूं कटवाया गया। अब तक करीब पांच सौ बीघा गेहूं की कटाई हो चुकी है। सारा गेहूं क्रय केंद्र को दे दिया गया है। अभी भी यहां गेहूं की कटाई चल रही है।
तहसील प्रशासन ने उलाई खेड़ा खाम गांव में बृहस्पतिवार को गेहूं की कटाई शुरू कराई थी। अधिकारियों का कहना था कि क्षेत्र में कई हजार बीघा सरकारी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया था। फिर जमीन जोतकर गेहूं बो दिया था। इसके बाद तहसील प्रशासन ने जमीन की नपत कराई थी। बृहस्पतिवार से गेहूं की कटाई भी शुरू करा दी गई। शनिवार शाम तक करीब पांच सौ बीघा गेहूं की कटाई हो गई। अभी भी कुछ बीघा गेहूं की फसल रह गई है। यहां नायब तहसीलदार अमित कुमार, अजीत कुमार और कई लेखपाल लगे हुए हैं। अनाज सरकारी क्रय केंद्र पर पहुंचाया जा रहा है।
इधर, पूर्व प्रधान राजेश्वर सिंह ने गेहूं की कटाई का विरोध किया है। उन्होंने तहसील प्रशासन पर किसानों का गेहूं जबरन काटने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने डीएम को पत्र भी दिया है। उधर, एसडीएम एसपी वर्मा ने बताया कि जब जमीन की नपत कराई गई थी, तब कोई व्यक्ति सामने नहीं आया था। यह सरकारी जमीन है।