फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Additional Commissioner of Commerce arrived Badaun

वाणिज्य कर के एडिशनल कमिश्नर पहुंचे बदायूं

Wed, 22 Apr 2015 06:51 PM IST
badaun
badaun Updated Wed, 22 Apr 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेट-1 आरपी कौशिक ने यहां औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जहां वाणिज्य कर अधिकारियों से बात की, वहीं कार्यशैली के बारे में जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों ने टैक्स के कई महत्वपूर्ण मामलों का जिक्र तक नहीं किया। बाकी कंप्यूटरीकरण और टैक्स वसूली के मामले में उन्हेें उलझा दिया गया।

विज्ञापन

दरअसल, सहारनपुर से हाल ही में स्थानांतरण पर आए एडिशनल कमिश्नर कौशिक का बदायूं पहला दौरा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो बदायूं में टैक्स और फर्मों को लेकर कई मामले विवादों से घिरे चल रहे हैं। इसमें विभाग की भूमिका भी कई जगह संदिग्ध है। मंडी और विभाग का सामंजस्य न होने से टैक्स चोरी के मामले भी हैं। इन सब पर एडिशनल कमिश्नर के साथ कोई चर्चा नहीं हुई।    
विज्ञापन

एडिशनल कमिश्नर कौशिक यहां डिप्टी कमिश्नर राजकुमार गर्ग और एसके अग्रवाल से मिले। विवादित बिंदुओं पर कोई चर्चा नहीं हुई। डिप्टी कमिश्नर अग्रवाल का कहना है कि एडिशनल कमिश्नर ने निरीक्षण में कोई खास जानकारी नहीं ली। उनके साथ चर्चाओं में टैक्स वसूली और कंप्यूटराइजेशन पर चर्चा हुई। कंप्यूटराइजेशन का काम ऊपर लेबल से हो रहा है। यहां टैक्स वसूली में गत वित्तीय वर्ष में उनका विभाग लक्ष्य का 96 प्रतिशत प्राप्ति कर चुका है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष का टैक्स वसूली का 61.90 करोड़ का लक्ष्य था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed