फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Action taken against illegal mining, five vehicles seized.

Budaun News: अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, पांच वाहन सीज

Mon, 05 Jan 2026 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Action taken against illegal mining, five vehicles seized.
थाने में खड़ी जेसीबी। स्रोत विभाग - फोटो : एक साथ तीन शव आने से गांव में गूंजा करूण रूदन
बदायूं। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक लोडर समेत पांच वाहनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

जिले में हो रहे अवैध खनन के बारे में जिला खान अधिकारी को सूचना मिली। जिस पर रविवार रात में टीम ने कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गौरमई में छापा मारा। वहां पर टीम को एक जेसीबी मशीन और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध खनन में लिप्त पाई गईं।
वहीं, बिसौली थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर में एक लोडर मशीन, एक डंपर भी खनन करते हुए मिला। उसे भी सीज कर दिया गया है। वहीं सहसवान थाना क्षेत्र में एक ट्रक को रोका गया। जांच के दौरान वाहन चालकों से खनन से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी वैध अनुमति पत्र नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

जिला खान अधिकारी गुलशन ने सभी वाहन स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed