{"_id":"625085ab6aa8fc48ed12b276","slug":"action-badaun-news-bly4808292109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिसनहारी झील कब्जाकर बो दिए थे गेहूं, प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिसनहारी झील कब्जाकर बो दिए थे गेहूं, प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
पिसनहारी झील में कब्जा हटवाते पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
आसफपुर (बदायूं)। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन का बुलडोजर गरजने लगा है। शुक्रवार को अधिकारियों ने पिसनहारी झील में बोई गई फसल पर बुलडोजर चलवा दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को नायब तहसीलदार अरुण कुमार पुलिस और राजस्व विभाग की टीम लेकर तहसील क्षेत्र में पिसनहारी झील पहुंचे। बताते हैं कि पिसनहारी झील करीब 11 हेक्टेयर क्षेत्र में है। इस पर काफी समय से आसपास के ग्रामीणों का कब्जा था। लोगों ने इस पर कब्जा करके गेहूं की फसल बो दी थी। इस समय झील में फसल कटाई का काम चल रहा था। नायब तहसीलदार ने राजस्व विभाग की टीम लगाकर नक्शे के मुताबिक पहले उसकी नपत कराई। फिर नक्शे के अनुसार पूरी फसल पर बुलडोजर चलवा दिया। जिन किसानों ने झील पर कब्जा करके मेड़ बना ली थी। उसे भी तोड़ दिया गया। नायब तहसीलदार ने सभी कब्जेदारों को नोटिस जारी किए हैं। उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने दोबारा कब्जा किया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान एसओ फैजगंज बेहटा चरण सिंह राणा, कानूनगो तेजपाल सिंह, चेतेंद्र शर्मा, विजयपाल सिंह, दीपक भटनागर और लेखपाल संदीप कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।