फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   action

चेकिंग में एसएसपी को बताई गलत लोकेशन, इंस्पेक्टर और दरोगा लाइन हाजिर

Sun, 08 Aug 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
action
बदायूं। शुक्रवार रात जिले में चेकिंग पर निकले एसएसपी संकल्प शर्मा को अपनी गलत लोकेशन बताना दातागंज इंस्पेक्टर और अलापुर के एक दरोगा को भारी पड़ गया। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। उनके अलावा अलापुर थाने का एक मुंशी नाइट ड्यूटी पर सोता हुआ मिला। उसे भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी संकल्प शर्मा शुक्रवार रात जिले में चेकिंग पर निकले थे। वह सिविल लाइंस और कोतवाली इलाके चेक करते हुए अलापुर थाने पहुंचे। उन्होंने थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों से जानकारी ली कि इस समय किस-किस की ड्यूटी है। पता चला कि उस समय थाने में नाइट ड्यूटी पर एसआई संजय सिंह और मुंशी आकाश थे। मुंशी को चेक कराया गया तो वह कमरे में सोता हुआ मिला तो वहीं संजय सिंह ने अपनी गलत लोकेशन बताई। जब उनकी लोकेशन चेक कराई गई तो उनकी चोरी पकड़ी गई। बताते हैं कि इसी दौरान एसएसपी ने दातागंज इंस्पेक्टर अजीत सिंह से बात की। इंस्पेक्टर से उनकी लोकेशन पूछी तो उन्होंने बताया कि वह इस समय अलापुर में हैं। जबकि एसएसपी स्वयं अलापुर में मौजूद थे। उन्होंने इंस्पेक्टर को अपने पास बुलाया लेकिन वह एसएसपी के पास नहीं पहुंच सके। क्योंकि वह उस समय दातागंज कोतवाली में आराम कर रहे थे। इस लापरवाही को देखते हुए एसएसपी ने तीनों को लाइन हाजिर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed